सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 24 डिग्री तक लुढ़का तापमान
लोग सुहावने मौसम में शहर के पार्काें में सैर करते दिख रहे हैं। सुखना लेक पर भी बड़ी संख्या में लोग मौसम का आनंद लेने पहुंच गए हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। एक दिन बारिश रूकने के बाद शहर में रविवार को तड़के से फिर बारिश की झड़ी लगी हुई है। पारा लुढ़कने से सिटी ब्यूटीफुल का मौसम सुहावना हो गया है। लोग सुहावने मौसम में शहर के पार्काें में सैर करते दिख रहे हैं। वहीं, सुखना लेक पर भी बड़ी संख्या में लोग मौसम का आनंद लेने पहुंच गए हैं। बारिश के बाद पारा भी लुढ़क गया। रविवार सुबह 11 बजे शहर का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया।
शहर में सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 9.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि अभी शाम तक और बारिश हो सकती है। यह बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण हो रही है। हालांकि सोमवार से मौसम बदल सकता है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें