12 साल की बच्ची को Pitbull ने इलाज के बाद दोबारा काटा, मालिक पर केस दर्ज Chandigarh News
चंडीगढ़ में रोजाना प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं फिर भी लोग इन्हें पालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
चंडीगढ़, जेएनएन। कुत्तों की खतरनाक मानी जाने वाली नस्ल 'पिटबुल' के हमले का एक मामला सिटी ब्यूटीफुल में सामने आया है। बड़ी बात यह है कि कुत्ते ने बच्ची को उपचार के बाद दोबारा काट दिया। इस बार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर 30 के मकान नंबर 104 में रहने वाली 12 वर्षीय अनुरीत कौर को कुछ दिन पहले पड़ोस के एक पालतू Pitbull ने बुरी तरह काट लिया था। उसका अस्पताल में इलाज कराया गया था। घर आई तो दोबारा उसी पिटबुल ने हमला कर जख्मी कर दिया। बच्ची फिर से अस्पताल में भर्ती है।
प्रतिबंधित नस्ल के कुत्ते पालने से बाज नहीं आते लोग
शहर में रोजाना प्रतिबंधित नस्ल के कुत्तों के हमले के मामले सामने आ रहे हैं, फिर भी लोग इन्हें पालने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसमें पुलिस प्रशासन की लापरवाही साफ तौर पर दिख रही है। कुछ अधिकारियों तक को ऐसी नस्ल के कुत्ते काट चुके हैं लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं की गई। शहरवासियाें का कहना है कि प्रशासन को कम से कम कुत्तों की ऐसी नस्ल पालने पर पूर्णतः पाबंदी लगा देनी चाहिए। अाए दिन हाे रही एेसी घटनाअाें से लाेगाें में दहशत का माहाैल है।
जालंधर में भी सामने अाया था मामला
जालंधर में 28 जनवरी को ट्यूशन से लौट रहे 12 साल के बच्चे पर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने हमला कर दिया था। 10 मिनट तक आसपास के लोगों ने बच्चे को कुत्ते से छुड़ाने की कोशिश की थी लेकिन कुत्ते ने बच्चे की टांग नहीं छोड़ी।आखिर में हौसला दिखाते हुए बच्चे ने खुद ही कुत्ते का जबड़ा पकड़कर खुद को छुड़ाया।