ट्रेंड कोच से ही कोचिग लें खिलाड़ी : शीबा मैगॉन
जागरण संवाददाता चंडीगढ़ खेलों के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। पहले के मुकाबले खेलों पर अब ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग हो रहे हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : खेलों के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। पहले के मुकाबले अब खेलों पर ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग हो रहे हैं। खेल तकनीक और उससे जुड़ी एक्सरसाइज से न सिर्फ आपकी फिटनेस बढ़ती है, बल्कि खिलाड़ी खेल क्षमता को भी निखारती है। यह कहना है भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की खिलाड़ी शीबा मैगॉन का। शीबा मैगॉन बेहतरीन खिलाड़ी के साथ-साथ शानदार कोच भी रही हैं। वह इंडिया की जूनियर महिला टीम को साल 2016 तक हेड कोच रही हैं और वर्तमान में वह सीनियर भारतीय महिला टीम को कोचिग दे रहे हैं। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल रैफरी भी हैं। इन दिनों शीबा मोहाली स्थित लर्निग पाथ्स स्कूल मोहाली में एक प्रशिक्षण शिविर ले रही हैं। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। कैंप में दी जा रही है अमेरिकन स्टाइल से कोचिग
शीबा की तरफ से दी जा रही कोचिग को कई सेशंन में बांटा गया है। फिटनेस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा शारीरिक क्षमताओं में बढ़ोतरी, गति का संतुलन, चुस्ती-फुर्ती, मांसपेशियों की मजबूती, शरीर के वजन के साथ प्रशिक्षण और खिलाड़ियों को बास्केटबॉल फिटनेस के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। खिलाड़ियों को अपने खेल और अपने शरीर को संतुलित करने के विभिन्न टिप्स दिए जा रहे हैं। बास्केटबॉल के मूल सिद्धांतों को सिखाने के साथ-साथ इस कैंप में अमेरिका की नवीनतम तकनीकों को सिखाया जा रहा है, जिसमें जंपिग, टर्निग और लैंडिग को ध्यान से करना शामिल है, ताकि बाद में कम उम्र में चोटों से बचा जा सके। बेहतरीन कोचिग से निखरेंगे खिलाड़ी
शीबा ने बताया कि ऐसे ट्रेंनिग कैंप खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। खिलाड़ी ट्रेंड कोच से कोचिग लें, वे गलत कोचिग से बचें, गलत कोचिग से उन्हें भविष्य में कोई फायदा नहीं होगा और उन्हें चोट लगने का भी डर रहता है। उनका प्रशिक्षण उन्हें गलत दिशा में ले जाता है। हम अपने कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों को खेल से जुड़ी सारी मूलभूत बातें सिखा रहे हैं, जिससे उन्हें मदद मिले।