Move to Jagran APP

देखें तस्वीरें... उत्साह में दिखी पंजाब कांग्रेस, सीएम चरणजीत चन्नी को बधाई देने पहुंचे दिग्गज

पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ले ली है। इस दौरान कांग्रेस नेता उत्साह में दिखे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे। उन्होंने सीएम से मंत्रणा की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 02:37 PM (IST)
देखें तस्वीरें... उत्साह में दिखी पंजाब कांग्रेस, सीएम चरणजीत चन्नी को बधाई देने पहुंचे दिग्गज
पंजाब के नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ले ली है। उनके साथ सुखजिंदर सिंह रंधावा व ओपी सोनी ने भी शपथ ली। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। सुखजिंदर सिंह रंधावा पहले सीएम की दौड़ में थे, लेकिन अंत समय में चन्नी ने बाजी मार दी। चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। चन्नी के सीएम बनने से कांग्रेस में उत्साह दिखा। आइए तस्वीरों को जरिये देखते हैं आज का घटनाक्रम...

loksabha election banner

चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए राहुल गांधी भी पहुंचे। राहुल ने चन्नी को सीएम बनने की बधाई थी। खास बात यह रही कि कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने नहीं पहुंचे।

चरणजीत सिंह चन्नी ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मिठाई खिलाई। तस्वीर में चन्नी को गले लगाते पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू। साथ में उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा व पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू।

नए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लड्डू खिलाते उपमुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी। साथ में नवजोत सिद्धू भी मौजूद हैं।

सीएम पद की शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते चन्नी। इस दौरान नए सीएम ने कई घोषणाएं की। उन्होंने उन्हें सीएम बनाने के लिए पार्टी हाईकमान का आभार जताया। कहा कि वह निचले तबके के उत्थान के लिए काम करेंगे। किसानों के कल्याण की बात भी उन्होंने कही।

चरणजीत सिंह चन्नी के साथ नवजोत सिंह सिद्धू।

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी से बात करते राहुल गांधी।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद चरणजीत सिंह चन्नी सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन पहुंचे। वहां उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू, कुलजीत सिंह नागरा व सुखविंदर सिंह डैनी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.