चंडीगढ़ में टू व्हीलर पर एक अलाउड, एक्टिवा पर सवार दो पुलिसकर्मियों की फोटो वायरल
फोटो में एक एक्टिवा पर एक पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। लोगों की कहना है कि यह लॉक डाउन की गाइडलाइन के बिल्कुल खिलाफ है।
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। चंडीगढ़ पुलिस लोगों के चालान काटने से पीछे नहीं हटती, लेकिन इस बार खुद चंडीगढ़ पुलिस ही कठघरे में खड़ी नजर आ रही है। शहर में एक ही एक्टिवा पर दो पुलिसकर्मियों को सवार देखा गया, जबकि दुपहिया वाहन पर एक शख्स को इजाजत है। अब यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
फोटो में एक एक्टिवा पर एक पुलिसकर्मी और एक महिला पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। लोगों की कहना है कि यह लॉक डाउन की गाइडलाइन के बिल्कुल खिलाफ है। अगर इनका चालान नहीं हुआ तो आम जनता को क्यों परेशान किया जा रहा है। क्यों उनकी बाइक को इम्पाउंड किया जा रहा है।
शनिवार दोपहर के करीब जसवीर सिंह नाम के व्यक्ति ने बताया कि उनकी बाइक को इम्पाउंड कर लिया गया और वजह थी कि उनकी बाइक के पीछे उनकी पत्नी बैठी हुई थी। इसके बाद वे ऑटो मे बैठकर घर गए। अब सवाल यह उठता है कि आम जनता कि गाड़ियां इम्पाउंड हो रही है तो पुलिस मुलाजिमों की क्यों नहीं। वहीं चंडीगढ़ पुलिस विभाग का दावा है कि एसेंशियल सर्विस करने वाले मुलाजिम ऐसा कर सकते हैं।