तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पीजीआइ कर्मी की मौत
बोटेनिकल गॉर्डन के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पीजीआइ कर्मी की मौत हो गई।
जेएनएन, चंडीगढ़। शहर में तेज रफ्तार वाहन लगातार लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। रविवार देर रात बोटेनिकल गॉर्डन के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक्टिवा सवार पीजीआइ कर्मी की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पीसीआर ने घायल व्यक्ति पीजीआइ में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय व्यक्ति पीजीआइ से ड्यूटी पूरी कर सारंगपुर स्थित घर जा रहा था। पुलिस ने मामले में प्रत्यादर्शी सेक्टर-37 बी निवासी राघव के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मृतक की पहचान सारंगपुर निवासी 45 वर्षीय वीरू शर्मा के रूप में हुई है। वह पीजीआइ में कांट्रैक्ट बेस फोर्थ क्लास कर्मचारी था। इसके अलावा वह सेक्टर-26 मंडी में पॉपकॉन बेचता था। रविवार रात रोजाना की तरह एक्टिवा से घर की ओर निकला था। जैसे ही धनास, बोटेनिकल गॉर्डन के सामने पहुंचा होगा कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी और आरोपित चालक मौके से फरार हो गया।
हिट एंड रन के 15 दिन में चार मामले, नही मिला सुराग
चंडीगढ़ में पिछले 15 दिन में तेज रफ्तार अज्ञात कार चालकों ने चार लोगों की जान ले ली। इससे पहले सेक्टर-14-15 लाइट प्वाइंट पर देर रात अज्ञात इनोवा सवार की टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय जसप्रीत शर्मा की मौत हो गई थी। सेक्टर-14-15 लाइट प्वाइंट पर इनोवा सवार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई। बीते शुक्रवार को सेक्टर-18-19 डिवाइडिंग पर अज्ञात वाहन सवार की टक्कर से 21 वर्षीय आकाश की मौत हो गई। सेक्टर-48 में व्यक्ति धर्मेंद्र की मौत हो गई।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप