Move to Jagran APP

पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगत राम को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए पद्मश्री से नवाजा

पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगत राम को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए शनिवार को पद्मश्री अवार्ड से नवाजा गया। वह बीते 39 वर्षो से नेत्र विशेषज्ञ के तौर पर पीजीआइ को सेवाएं दे रहे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 03:45 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:02 PM (IST)
पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगत राम को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए पद्मश्री से नवाजा
पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगत राम को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए पद्मश्री से नवाजा

जासं, चंडीगढ़ : पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगत राम को स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए शनिवार को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद के हाथों प्रो. जगत राम को यह सम्मान मिला। वह बीते 39 वर्षो से नेत्र विशेषज्ञ के तौर पर पीजीआइ को सेवाएं दे रहे हैं। प्रो. जगत राम ने आंखों की सर्जरी की नई तकनीक भी विकसित की और कई हजार ऑपरेशन किए हैं। देश-विदेश से इन्हें चिकित्सा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुके हैं। 25 जनवरी को भारत सरकार की ओर से जारी पद्म अवॉर्ड की लिस्ट में प्रोफेसर जगत राम का नाम पद्मश्री के लिए शामिल किया गया। 2018 में भी यूटी प्रशासन की ओर से इन्हें पद्म अवॉर्ड देने के लिए नाम भेजा गया था। मूलरूप से हिमाचल निवासी जगत राम  शांत स्वभाव और कर्मठ डॉक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। पीजीआइ में कई नए प्रोजेक्ट शुरू करने का श्रेय इन्हें जाता है।

loksabha election banner

पर्यावरण प्रेमी राहुल को भोपाल में मिला अवॉर्ड

शहर के पर्यावरण प्रेमी राहुल महाजन इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड 2019 के तहत अवॉर्ड मिला है। राहुल महाजन का नाम बेस्ट 100 के लिए चयनित किया गया है। भोपाल में हुए इस सम्मान समारोह में राहुल महाजन को सम्मानित किया गया है। बता दें कि महाजन को शहर के पेड़ों को री-प्लांट करने के लिए यह सम्मान मिला है। राहुल 2017 से लेकर अब तक शहर के 150 पेड़ री-प्लांट कर चुके हैं। इनमें से कई पेड़ ऐसे हैं जो कि बारिश और हवा के दौरान खुद ही सड़क पर गिर गए थे। पिछले साल भी महाजन का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ था।

महाजन से प्रेरित होकर बागवानी विभाग भी कर रहा पेड़ों की री-प्लांटेशन

मालूम हो कि महाजन ने सबसे पहले मध्य मार्ग पर सेक्टर-7 में गिर चुके पेड़ को उठाकर सेक्टर-26 में री-प्लांट किया था। इसके बाद एक के बाद कई पेड़ री-प्लांट किए। महाजन से प्रेरित होकर अब प्रशासन और नगर निगम का बागवानी विभाग भी गिर चुके या विकास के बीच में आ रहे पेड़ों को उखाड़ कर दूसरी जगह पर री-प्लांट करता है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.