Move to Jagran APP

PGI ने रचा इतिहास : 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी रही सफल

यूके में 112 साल के बुजुर्ग की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब पूरे एशिया में यूके के बाद भारत में पीजीआइ चंडीगढ़ ने एशिया में अपना रिकॉर्ड बना लिया है।

By Edited By: Published: Tue, 14 Jan 2020 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 03:18 PM (IST)
PGI ने रचा इतिहास : 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी रही सफल
PGI ने रचा इतिहास : 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी रही सफल

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। पीजीआइ चंडीगढ़ ने 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर पूरे देश में इतिहास रच दिया है। 110 साल की उम्र में एक बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर पीजीआइ चंडीगढ़ ने अपना एक मेडिकल फील्ड में अलग स्टैंडर्ड बना लिया है। पीजीआइ के डॉक्टर प्रोफेसर विजय जी गोनी के नेतृत्व में ऑर्थोपेडिक टीम ने 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की है। पीजीआइ चंडीगढ़ ने साबित कर दिखाया है कि डॉक्टरों की मेहनत के आगे कोई भी मर्ज या समस्या बड़ी नहीं है।

loksabha election banner

सर्जरी में ये डॉक्टर थे शामिल

यह सर्जरी आठ जनवरी को की गई थी। पीजीआइ ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों ने यह सर्जरी की थी। 110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी का नेतृत्व प्रोफेसर विजय जी गोनी ने किया था। उनके साथ डॉक्टर तनवीर शर्मा, डॉक्टर दीपक, डॉक्टर करण, डॉक्टर प्रदीप और डॉक्टर सुमित शामिल थे।

बुजुर्ग महिला ने डॉक्टरों को बताया भगवान

110 साल की बुजुर्ग महिला की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल रही। चंडीगढ़ की मौलीजागरां कॉलोनी के 1503/4 मकान में रहने वाली बुजुर्ग मंजौकी की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल रही। मंजौकी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि वह अब अपने पैरों पर खड़े हो पा रही हैं। उन्होंने डॉक्टरों को भगवान बताया।

गिरने के कारण हिप के दाएं हिस्से में आ गई थी चोट

प्रोफेसर विजय जी गोनी के मुताबिक मंजौकी के घर में गिरने के कारण हिप के दाएं हिस्से में चोट आ गई थी। जिसके चलते चलना-फिरना तो दूर बिस्तर से उठना तक मुश्किल हो गया था।

पूरे एशिया में यूके के बाद भारत में बना रिकॉर्ड

गिनीज बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड की अगर बात करें तो यूके में 112 साल के बुजुर्ग की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब पूरे एशिया में यूके के बाद भारत में पीजीआइ चंडीगढ़ ने एशिया में अपना रिकॉर्ड बना लिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.