Move to Jagran APP

दक्षिण अफ्रीका से शहर लौटा शख्स, घर में ही किया क्वारंटाइन

यूटी स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के नए वैरिएट ओमिक्रोन का डर सताने लगा है। नया वैरिएंट अगर शहर में दस्तक देता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए अभी से विभाग बंदोबस्त करने में जुट गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:11 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:11 PM (IST)
दक्षिण अफ्रीका से शहर लौटा शख्स, घर में ही किया क्वारंटाइन
दक्षिण अफ्रीका से शहर लौटा शख्स, घर में ही किया क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

loksabha election banner

यूटी स्वास्थ्य विभाग को कोरोना के नए वैरिएट ओमिक्रोन का डर सताने लगा है। नया वैरिएंट अगर शहर में दस्तक देता है तो उस स्थिति से निपटने के लिए अभी से विभाग बंदोबस्त करने में जुट गया है। इस बीच शहर में कोविड के नए वैरिएंट के फैलने को लेकर भी अफवाह फैल रही है। क्योंकि हाई रिस्क एरिया दक्षिण अफ्रीका से शहर लौट एक शख्स का खुलासा हुआ है। 39 वर्षीय यह शख्स बीते 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटा है। जोकि सेक्टर-36 में रहता है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने इस शख्स को उसके घर में क्वारंटाइन कर दिया है। यह शख्स जब 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से शहर लौटा उसका एयरपोर्ट पर आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। शख्स की आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आई थी। इसके बावजूद उसे अगले आठ दिनों के लिए घर में क्वारंटाइन किया गया है। अगर एक हफ्ते में कोरोना के नए वैरिएंट की शख्स में पुष्टि होती है, तो उसे समय से इलाज देकर संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। दोबारा किया कोविड टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार

दक्षिण अफ्रीका से लौटे इस शख्स का सोमवार को दोबार आरटी-पीसीआर टेस्ट किया गया। शख्स की कोविड रिपोर्ट आनी बाकी है। फिलहाल उसे क्वारंटाइन पीरियड में रखा गया है। अब विदेश से आने वाले अब हर शख्स का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। खासकर हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने जिन देश में दस्तक दी है, वहां से चंडीगढ़ आने वाले हर शख्स को आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा। हाई रिस्क एरिया में दक्षिण अफ्रीका, ब्राजिल, बंगलादेश, बॉट्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को शामिल किया गया है। इन देश से आने वाले शख्स का एयरपोर्ट पर ही आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जा रहा है। इसके बाद सात दिन का क्वारंटाइन पीरियड लागू किया जा रहा है। आठवें दिन फिर होगा आरटी-पीसीआर टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका से लौटे 39 साल के शख्स का प्रोटोकॉल के अनुसार अब आठवें दिन दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। विदेश से आने वाले हर शख्स को अलग-अलग कैटेगिरी में बांटा गया है, जो शख्स हाई रिस्क एरिया यानी कोरोना के नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। उन एरिया से आने वाले हर शख्स की पूरी निगरानी रखी जाएगी। जो शख्स अन्य देश से आ रहे हैं, उन पर रूटीन कोविड प्रोटोकॉल लागू होगा। जो शख्स ऐसी जगहों से आ रहे हैं, जहां कोरोना का असर न के बराबर है, उनके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय की गई गाइडलाइंस को लागू किया जाएगा। अफवाह पर स्वास्थ्य विभाग ने लगाया विराम

सोमवार सुबह यह अफवाह फैली की दक्षिण अफ्रीका से जो शख्स लौटा है, उसमें कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया है। यह अफवाह देर शाम तक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जा पहुंची। अफवाह इतनी फैली की पंजाब राजभवन में प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित तक जा पहुंची। इस बीच प्रशासक ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में संज्ञान लिया। मामले में संज्ञान लेने के बाद पता चला कि ये केवल अफवाह है। इसके चलते देर शाम चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अफवाह का खंडन किया गया और सारी स्थिति स्पष्ट की गई, ताकि शहरवासियों में अफरातफरी का माहौल न पैदा हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.