Red Zone से निकलने की जिद पर अड़े व्यक्ति ने कांस्टेबल को मारा पत्थर
धनास के रेड जोन एरिया कच्ची कालोनी से बाहर निकलने की जिद पर अड़े साइकिल सवार आरोपित ने तैनात कांस्टेबल से मारपीट शुरु कर दी।
By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 11 May 2020 08:18 PM (IST)Updated: Mon, 11 May 2020 08:18 PM (IST)
चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। कोरोना वायरस संक्रमण के ज्यादा फैलने वाले छह एरिया को रेड जोन घोषित किया गया है। इसमें किसी के भी एंट्री और एग्जिट की सख्त मनाही है। धनास के रेड जोन एरिया कच्ची कालोनी से बाहर निकलने की जिद पर अड़े साइकिल सवार आरोपित ने तैनात कांस्टेबल से मारपीट शुरु कर दी। वहीं, आरोपित राजबीर के दो साथी भी कांस्टेबल अनील पर पत्थर फेंक फरार हो गए। सारंगपुर थाना पुलिस ने साइकिल सवार राजबीर सहित तीनों आरोपितों के खिलाफ धारा 332,353 और 34 आइपीसी के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल अनील कुमार क्राइम ब्रांच में तैनात है। कच्ची कालोनी के रेड जोन घोषित करने के बाद उसकी ड्यूटी वहां लगा दी गई। रविवार देर रात साइकिल सवार राजबीर सिंह कच्ची कालोनी से बाहर निकलने लगा कि कांस्टेबल ने रोक लिया। रेड जोन एरिया बताकर बाहर निकलने से मना करने पर राजबीर सिंह कांस्टेबल के साथ मारपीट कर शोर मचाने लगा। इसी दौरान उसके दो साथी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों साथियों में एक ने कांस्टेबल पर पत्थर से हमलाकर तीनों फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने घायल कांस्टेबल का जीएमएसएच-16 में इलाज करवाने के साथ तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें