Mahashivratri: मंदिरों में गूंजे भगवान शिव के जयकारे, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें
महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सुबह से ही शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है।
जेएनएन, चंडीगढ़। महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सुबह से ही शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। सुबह से अब तक हजारों लोग दर्शन और अभिषेक कर चुके हैं। कई मंदिरों के बाहर शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
शिवरात्रि के पावन मौके पर कई मंदिरों में प्रसाद बांटा जा रहा है। प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
शिवरात्रि के मौके पर मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु।
शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटते हुए।
शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर कई मंदिरों में भोले का प्रसाद बांटा जा रहा है। वहीं पंचूकला के श्री शिव मंदिर महादेवपुर सकेतड़ी में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। रविवार रात दस बजे से ही श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा एवं अर्चना के लिए पधारने शुरू हो गए थे। रात 12 बजे से नियमित तौर पर मत्था टेकने के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट महादेवपुर सकेतड़ी प्रबंधन समिति ने बताया कि रात 12 बजे तक श्रद्धालुओं को शिवजी के दर्शन करवाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया। जल धारा के लिए विशेष रूप से गंगाजल/गड़वी की व्यवस्था मंदिर में की गई है। मंदिर के कपाट खुलते ही दूध, जल का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित होना शुरू हो गया है। मंदिर कमेटी की तरफ से 200 क्विंटल दूध, 35 हजार केले, 35 हजार बोरियां बेर प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया है।