Move to Jagran APP

उमस और गर्मी ने किया बुरा हाल, अब तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश

पंजाब में उमस और गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया लेकिन इससे राहत मिलने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन राज्‍य में भारी बारिश होगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 24 Jul 2019 05:16 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jul 2019 05:16 PM (IST)
उमस और गर्मी ने किया बुरा हाल, अब तीन दिनों तक  जमकर होगी बारिश
उमस और गर्मी ने किया बुरा हाल, अब तीन दिनों तक जमकर होगी बारिश

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, लेकिन बहुत परेशान न हों। राज्‍य में अगले तीन दिनों तक जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भविष्‍यवाणी की है पंजाब के अधिकतर हिस्‍सों में आज रात से 26 जुलाई तक जमकर बारिश होगी। बुधवार को दिन में पूरे राज्‍य में उमस ने लोगों का बुरा हाल किए रखा। तीखी धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। भारी बारिश की संभावना को देखतेे हुए पंजाब सरकार ने जिला उपायुक्‍तों से हालात से निपटने के लिए सभी व्‍यवस्‍था कर लेने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ और पंजाब के जालंधर, अमृतसर, पटियाला सहित अधिकतर स्‍थानों पर तीखी धूप व उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। लुधियाना सहित कुछ जगहों पर भीषण गर्मी व उमस के बाद हलकी बारिश हुई, लेकिन बाद में फिर वही हालत हो गई। चंडीगढ़ स्थित इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने पंजाब में 24 जुलाई को रात से 26 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके बाद पंजाब सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों को बारिश से निपटने के इंतजाम करने के लिए कहा है। बता दें कि पंजाब के पटियाला और संगरूर जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में यहां स्थिति और खराब हो सकती है।

बुधवार को द‍िन में पटियाला में भी भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। यहां दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस के कारण सड़कों पर अपेक्षाकृत हलचल कम नजर आई। जालंधर में भी अधिकतम तापमान 37 किया गया। गर्मी और उमस के बाद कुछ जगहों काले बादल छा गए, लेकिन हल्‍की बारिश ही हुई।

लुधियाना में बारिश के बाउद सड़क पर भरा पानी।

लुधियाना में सुबह से भीषण गर्मी व उमस ने लोगों को बेदम किए रखा, लेकिन बाद में कुछ इलाकों में जोरदार बारिश तो कुछ इलाके सूखे। 33 फुटा रोड क्षेत्र में डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इस कारण सड़कों पर पानी भर गया।  गुरदासपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दजं किया गया। शहर और आसपास के क्षेत्र में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। यहां भी उमस ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।

बरनाला में भी सुबह से उमस और तीखी गर्मी ने लोगों को बेदम किए रखा। यहां पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। क्षेत्र में अधिकतम पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। मुक्तसर में सुबह से गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान किया। यहां 16 जुलाई के बाद से बारिश नहीं हुई है। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट में भी उमस ने लोगों का बुरा हाल किए रखा। आसमान पर बादल छाए हुए हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से बारिश नहीं हुई है। शहर में बुधवार को दिन में अधिकतम पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। फतेहगढ साहिब में भी उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। कपूरथला में भी  उमस और गर्मी से लोगों का बुरा हाल रहा। शहर में बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रूपनगर जिले में भी उमस ने लोगों को परेशान किए रखा। तीखी धूप और बीच बीच में हलके बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नवांशहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दजा किया गया। होशियारपुर  में भी उमस से लोगों को मुश्किल हुई। शहर में बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.