Move to Jagran APP

PEC में दीक्षा समारोह: तैयारियों का जायजा लेने खुद पहुंचे प्रशासक बीएल पुरोहित, राष्ट्रपति होंगी मुख्यातिथि

पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का शताब्दी समारोह रविवार को मनाया जा रहा है। इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यअथिति होंगी। पेक में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने खुद प्रशासक बीएल पुरोहित पहुंचे थे।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Fri, 07 Oct 2022 05:00 PM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:00 PM (IST)
PEC में दीक्षा समारोह: तैयारियों का जायजा लेने खुद पहुंचे प्रशासक बीएल पुरोहित, राष्ट्रपति होंगी मुख्यातिथि
पेक में समारोह के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का शताब्दी समारोह रविवार को मनाया जा रहा है। इस समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्यअथिति होंगी। चंडीगढ़ के सेक्टर-12 स्थित पेक में 52वां दीक्षा समारोह मनाया जा रहा है। 

loksabha election banner

वहीं, पेक प्रशासन इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बीते कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ है। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में रविवार को होने वाले दीक्षा समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है। दीक्षा समारोह में करीब 900 विद्यार्थियों को बीटेक, एमटेक और पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। कार्यक्रम में एक हजार के करीब स्टूडेंट और मेहमान हिस्सा लेंगे। पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित खुद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पंजाब इंजीनियरिंग कालेज पहुंचे थे। पंजाब इंजीनियरिंग कालेज का शताब्दी समारोह समापन भी इस मौके पर होगा। मुख्य अतिथि 700 विद्यार्थियों के लिए बनने वाले हास्टल का नींव पत्थर भी रखेंगी। करीब 40 करोड़ की लागत से यह हास्टल तैयार होगा। कार्यक्रम में करीब 25 विद्यार्थियों को मेडल से भी नवाजा जाएगा।

दीक्षा समारोह में कुल एक हजार स्टूडेंट्स और मेहमानों के लिए पंडाल तैयार किया है। पेक डायरेक्टर प्रो. बलदेव सेतिया ने बताया कि दीक्षा समारोह को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के हाथों 12 टापर को मिलेगा मेडल पेक दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करीब एक घंटा कैंपस में रुकेंगी। विभिन्न संकाय के 24 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों 12 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.