Move to Jagran APP

PEC चंडीगढ़ के दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 40 करोड़ के हास्टल का रखेंगी नींव पत्थर

पंजाब इंजीनियरिंग कालेज(पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह का समापन काफी खास होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को पेक के 52वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के लिए पहुंच रही हैं।

By Edited By: Published: Fri, 07 Oct 2022 05:25 AM (IST)Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:25 AM (IST)
PEC चंडीगढ़ के दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 40 करोड़ के हास्टल का रखेंगी नींव पत्थर
पेक में 700 स्टूडेंटस के लिए नए हास्टल का नींव पत्थर राष्ट्रपति के हाथों रखवाया जाएगा।

डा. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कालेज (पेक) डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह का समापन काफी खास होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रविवार को पेक के 52वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करने के लिए पहुंच रही हैं। राष्ट्रपति का दौरा पेक के लिए काफी खास हो सकता है।

loksabha election banner

पेक प्रशासन इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बीते कई दिनों से दिनरात तैयारियों में जुटा हुआ है। पुख्ता सूत्रों के अनुसार पंजाब इंजीनियरिंग कालेज को राष्ट्रपति दौरे पर कुछ खास सौगात मिलने जा रही हैं। पेक में 700 स्टूडेंटस के लिए नए हास्टल का नींव पत्थर राष्ट्रपति के हाथों रखवाया जाएगा। लड़कों के लिए बनने वाले इस हास्टल की छह मंजिल और पार्किंग के लिए बेसमेंट भी बनाया जाएगा। सूत्रों अनुसार इस हास्टल के लिए यूटी प्रशासन की ओर से 40 करोड़ से अधिक का बजट अप्रूव कर दिया है। रविवार को द्रौपदी मुर्मु सुबह 10.45 बजे पेक कैंपस में आयोजित दीक्षा समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति सेंटर रिसर्च फैसिलिटी और डाटा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगी। यह दोनों सेंटर को भी करोड़ों की लागत से तैयार किया है। दीक्षा समारोह में कुल एक हजार स्टूडेंट्स और मेहमानों के लिए पंडाल तैयार किया है।

पेक डायरेक्टर प्रो. बलदेव सेतिया ने बताया कि दीक्षा समारोह को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के हाथों 12 टापर को मिलेगा मेडल पेक दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करीब एक घंटा कैंपस में रुकेंगी। विभिन्न संकाय के 24 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। राष्ट्रपति के हाथों 12 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया जाएगा।

पुख्ता सूत्रों अनुसार चंडीगढ़ से एक वरिष्ठ अधिकारी और प्रधानमंत्री कार्यालय से भी एक उच्च स्तर के साइंटिस्ट को डाक्टरेट की मानद उपाधि इस मौके पर मिल सकती है। द्रौपदी मुर्मु कार्यक्रम में दीक्षा समारोह का सोविनियर भी लांच करेंगी।

तैयारियों पर प्रशासन की पूरी नजर

पेक में राष्ट्रपति दौरे को देखते हुए सुरक्षा सहित अन्य सभी जिम्मेदारी यूटी के आला अधिकारी देख रहे हैं। पेक एलुमनी और यूटी एडवाइजर धर्मपाल पेक की तैयारियों को लेकर खुद दौरा कर चुके हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है। पंजाब हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों ही कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार तक पेक कैंपस में अब किसी भी बाहरी व्यक्ति की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पुलिस के साथ ही स्पेशल सिक्योरिटी के जवान भी पेक में तैनात कर दिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.