Move to Jagran APP

महिलाओं को रात दस बजे बाद नहीं मिल रहा वाहन तो करें कॉल, पुलिस छोड़ेगी घर

अगर महिलाओं को देर रात चंडीगढ़ में घर जाने के लिए सुरक्षित वाहन उपलब्ध नहीं होता तो पुलिस उन्हें घर छोड़ेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 03 Jul 2018 01:58 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 09:00 PM (IST)
महिलाओं को रात दस बजे बाद नहीं मिल रहा वाहन तो करें कॉल, पुलिस छोड़ेगी घर
महिलाओं को रात दस बजे बाद नहीं मिल रहा वाहन तो करें कॉल, पुलिस छोड़ेगी घर

जेएनएन, चंडीगढ़। अगर आप महिला हैं और चंडीगढ़ में रहती हैं तो देर रात होने पर घर पहुंचने के लिए आप पुलिस की मदद ले सकती हैं। इसके लिए बस आपको टोल फ्री नंबर 1091 या 100 पर कॉल करनी होगी। कुछ ही देर में पीसीआर आपके सामने हाजिर होगी, जो सुरक्षित आपको आपके घर तक पहुंचा देगी।

loksabha election banner

यूं तो चंडीगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा के मद्देनजर इसे काफी समय शुरू कर चुकी है, लेकिन शहर में इसके प्रति महिलाएं व लड़कियां जागरूक नहीं हैं। इसके लिए अब सांसद किरण खेर आगे आई हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो वायरल कर महिला जागरूकता के लिए अभियान छेड़ा है।

लगभग एक मिनट के इस वीडियो में किरण खेर का कहना है कि अगर कोई महिला या लड़की रात को दस बजे के बाद कहीं बाहर हैं और उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिल रहा है तो वह पुलिस को कॉल कर सकती हैं। उन्हें घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पूरी तरह से पुलिस की होगी।

बता दें, चंडीगढ़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने उन्हें रात को घर छोड़ने की सुविधा देने का फैसला लिया था, लेकिन जागरूकता अभियान न चलाए जाने के कारण अधिकांश महिलाओं व लड़कियों को इस सुविधा के बारे में पता नहीं है। अब महिलाओं को दी जाने वाली सुविधा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सांसद ने वीडियो वायरल किया है।

यह भी पढ़ें: :नशे की हालत में मिली महिला, बोली- हो चुकी हूं आदी, ट्रक चालक करते हैं मनमानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.