कांग्रेस में बढ़ा पवन बंसल का कद, चंडीगढ़ निगम चुनाव में मिल सकता है समर्थकों को फायदा
पवन बंसल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर चंडीगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने खुशी जताई। बंसल अब तक चंडीगढ़ से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
जेएनएन, चंडीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल (Pawan Bansal) को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें दिवंगत अहमद पटेल की जगह कोषाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बंसल अब तक चंडीगढ़़ के पांच बार सांसद रह चुके हैं। बंसल की नियुक्ति पर चंडीगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पवन बंसल ऑल इंडिया कांग्रेस कार्यालय के प्रशासनिक विभाग के प्रभारी भी हैं। इस पद पर उनकी नियुक्ति दो माह पहले ही हुई थी।
चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पवन बंसल को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की है। छाबड़ा का कहना है कि पवन बंसल काफी अनुभवी और सुलझे हुए नेता हैं। बंसल चंडीगढ़ से पांच बार सांसद रह चुके हैं। पिछले दो चुनाव व भाजपा की किरण खेर से हारे।
बंसल की नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने कहा कि यह बंसल की ईमानदार छवि की जीत है। बंसल का कद बढ़ने का फायदा उनके समर्थकों को आगामी निगम चुनाव में मिल सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को नई जिम्मेदारी मिलने से चंडीगढ़ कांग्रेस का कद भी हाईकमान में बढ़ गया है।
बता दें, पवन बंसल कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद वह पार्टी में हाशिये पर चल रहे थे, लेकिन पिछले दिनों उन्हें पार्टी के पूर्व महासचिव मोतीलाल वोहरा के स्थान पर पार्टी के प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब पार्टी ने उनका कद और बढ़ाते हुए कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें यह जिम्मेदारी पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर सौंपी। बंसल मनमोहन सिंह सरकार में संसदीय कार्यमंत्री व रेल मंत्री रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : बठिंडा की रेडीमेड कारोबारी युवती से बादशाहपुर में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने स्टाक दिखाने के बहाने बुलाया
यह भी पढ़ें : बठिंडा की रेडीमेड कारोबारी युवती से बादशाहपुर में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपितों ने स्टाक दिखाने के बहाने बुलाया
यह भी पढ़ें: सिखों की प्रमुख संस्था SGPC को मिला नया प्रमुख, बीबी जागीर कौर चुनी गई प्रधान
यह भी पढ़ें: अपने दम पर मुकाम तक पहुंची बीबी जागीर कौर, पहले भी बनी थीं पहली महिला एसजीपीसी प्रधान
यह भी पढ़ें: आफिसर आन ड्यूटी: शरीर निर्मल, आत्मा कांग्रेसी... पढ़ें हरियाणा की और भी रोचक खबरें