विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादल ने केक काटकर मनाया बेटे सुखबीर का जन्मदिन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 09 Jul 2017 02:20 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 02:21 PM (IST)

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केक काटकर अपने बेटे सुखबीर बादल का जन्मदिन मनाया। सुखबीर 55 वर्ष के हो गए हैं।

बादल ने केक काटकर मनाया बेटे सुखबीर का जन्मदिन
बादल ने केक काटकर मनाया बेटे सुखबीर का जन्मदिन

जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार दोपहर को अपने गांव बादल स्थित अपने निवास पर क्षेत्र के शिअद नेताओं के साथ अपने बेटे व शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने केट भी काटा।

09 जुलाई 1962 में पैदा हुए सुखबीर बादल रविवार को 55 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर मौजूद अवतार सिंह वनवाला, तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, रणजोध सिंह लंबी, बलकरन सिंह बनवाला, गुरचरन सिंह, मनजीत सिंह लालबाई, मनीष मलूकपुर, कुलबीरइंद्र सिंह आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री बादल को सुखबीर बादल के जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु की कामना की। बादल शिअद नेताओं का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें: आप विधायक एचएस फूलका ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद