'13 साल से गृह मंत्री हैं, क्या पहले सो रहे थे?', अमित शाह के नशे वाले ट्वीट पर परगट सिंह का तीखा वार
परगट सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर पंजाब में नशे की समस्या को लेकर तीखा हमला बोला, पूछा ...और पढ़ें

परगट का अमित शाह से सवाल।
HighLights
परगट सिंह ने अमित शाह पर नशे को लेकर सवाल उठाए
गृह मंत्री को 13 साल से समस्या की जानकारी नहीं थी
नितिन नवीन ने ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई की मांग की
जागरण संवाददाता, अमृतसर। पंजाब में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं सियासी माहौल गरम हो रहा है। हर पार्टी अपनी रोटी सेकने की कोशिश में लगी है। फिर चाहे वो बीजेपी हो या कांग्रेस हर किसी ने नशे को एक बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पंजाब में नशाखोरी के गंभीर होते संकट को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कड़ा ऐतराज जताते हुए सीधा निशाना साधा है।
अमित शाह पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते ही परगट सिंह के तेवर भी बदल गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 13 वर्षों से गृह मंत्रालय संभाल रहे शाह को पंजाब में नशे की भयावह स्थिति का अहसास अब क्यों हो रहा है।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा के पंजाब प्रभारी नितिन नवीन ने राज्य सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए ड्रग्स माफिया के खिलाफ निर्णायक और कठोर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें- 800 करोड़ का कर्ज लेगी पंजाब सरकार, 7.65% ब्याज पर जारी होंगे 17 साल के सरकारी बांड, 19 अक्टूबर को नीलामी
