विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीयू छात्रसंघ चुनाव में किसके सर सजेगा प्रधानगी का ताज? त्रिकोणीय मुकाबले में फैसला होगा आज

Published: Mon, 31 Aug 2026 07:10 AM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी और 11 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। 16,468 छात्र अपने मत ...और पढ़ें

गुरमन सिंह सिद्धू, अंकित बिढान, दर्शनप्रीत सिंह, आदिल बराड़।

गुरमन सिंह सिद्धू, अंकित बिढान, दर्शनप्रीत सिंह, आदिल बराड़।

HighLights

  1. पीयू और 11 कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए होगा मतदान।

  2. 16,468 छात्र करेंगे मतदान, 16 प्रत्याशियों का भविष्य तय।

  3. त्रिकोणीय मुकाबले में अध्यक्ष पद सहित सभी परिणाम शाम तक।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) समेत 11 काॅलेजों में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अलग- अलग छात्र संगठनों के प्रत्याशियों की किस्मत बैलेट पेपर में बंद हो जाएगी। इस ही दिन छात्र संगठन एड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे। उनकी मेहनत कितनी रंग लाई।

इसका फैसला शाम को ही मतगणना के साथ हो जाएगा। लेकिन इस बार पीयू के चुनावी रण में मुकाबला त्रिकोणीय होने के कारण रोचक बना हुआ है। पीयू प्रशासन और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से चुनाव को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं।

पीयू में चुनावी रण में कुल 16 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इसमें अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव पद के लिए तीन और संयुक्त सचिव के लिए चार पदों पर प्रत्याशी हैं। इनमें कुल चार महिला उम्मीदवार हैं, जिसमें से उपाध्यक्ष पद के लिए दो और सचिव और संयुक्त सचिव के लिए एक-एक प्रत्याशी।

सोमवार यानी आज 16,468 स्टूडेंट मतदाता अपने मत का प्रयोग कर पीयू के नए सिकंदर का चयन करेंगे। इस बार मतदान के लिए 191 बूथ बनाए गए, जो बीते वर्ष की तुलना में 20 अधिक हैं, बीते वर्ष 171 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

9,000 लड़कियां, 7,467 लड़के और एक ट्रांसजेंडर करेंगे वोट

पीयू प्रशासन के अनुसार आज होने वाले मतदान को लेकर 60 विभागों में 191 बूथ पर 9,000 लड़कियां और 7,467 लड़के मतदान करेंगे। इसके साथ ही एक ट्रांसजेंडर भी अपने मत का प्रयोग करेंगे।

पीयू प्रशासन की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के लिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे से पहले अपने-अपने विभागों में पहुंचकर मतदान करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस दौरान एक नंबर गेट बंद रहेगा, जबकि कैंपस के अन्य गेट खुले रहेंगे।

20 को चुनाव की तारीख की घोषणा, 24 को नामांकन

20 तारीख को पीयू प्रशासन की ओर से चुनाव की तारीख की घोषणा की थी, जिसके बाद ने सभी संगठनों ने कमर कसना शुरू कर दिया था। 24 तारीख को नामांकन, तो 25 को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई।

10 दिनों तक चले प्रचार-प्रसार में सभी छात्र संगठनों ने सियासी दलों के नेताओं से पंजाब- हरियाणवी सिनेमा जगत और दिल्ली यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष के जरिए मतदाताओं को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

इस बार के चुनाव में किसी भी संगठन ने चारों पदों पर अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं, जिस कारण गठबंधन की राजनीति से इस बार समीकरण बदलने की संभावना नजर आ रही है।

अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में

प्रत्याशी संगठन विभाग
आदिल बराड़ एएसएपी यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (यूआइएलएस)
अंकित बिढान एबीवीपी सेंटर फाॅर द स्टडी आफ सोशल इंक्लूजन
दर्शनप्रीत सिंह सथ स्कूल ऑफ पंजाबी स्टडीज
गुरमन सिंह सिद्धू एनएसयूआई यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज (यूआइपीएस)