विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तंग सड़क और स्पीड ज्यादा...संतुलन बिगड़ने पर खंभे से टकराई कार; पंचकूला में खंगेसरा गांव के पास हादसा

Published: Sun, 13 Sep 2026 05:34 PM (IST)

पंचकूला के खंगेसरा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल ...और पढ़ें

पंचकूला के खंगेसरा गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर हादसा।

पंचकूला के खंगेसरा गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर हादसा।

HighLights

  1. कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई।

  2. हादसे में कई लोग घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई।

संवाद सहयोगी, बरवाला (पंचकूला)। पंचकूला के खंगेसरा गांव के नजदीक मुख्य मार्ग पर रविवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराई। हादसे में कार सवार कई लोगों के घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे बेहद नजदीक लगाए गए बिजली के खंभों को लेकर नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण ये खंभे वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। हादसे के दौरान वाहन के खंभे से टकराने पर दुर्घटना की गंभीरता और बढ़ सकती है।