Move to Jagran APP

पंजाब विस चुनाव : बादल होंगे गठबंधन का चेहरा, सुखबीर बनाएंगे रणनीति

पंजाब‍ विधानसभा चुनाव में मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ही शिअद.भाजपा गठजोड़ का मुख्‍य चेहरा होंगे। सुखबीर बादल मुख्‍य रणनीतिकार हाेंगे।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 12:55 PM (IST)
पंजाब विस चुनाव : बादल होंगे गठबंधन का चेहरा, सुखबीर बनाएंगे रणनीति

चंडीगढ़, [निर्मल सिंह मानशाहिया]। विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन का मुख्य चेहरा मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ही होंगे। शिअद अध्यक्ष मुख्य रणनीतिकार की भूमिका में होंगे। इसके साथ ही चुनावाें में कई मुद्दे होंगे, लेकिन सबसे बड़ा मुद्दा नदी जल ही होगा।

loksabha election banner

शिअद की मोगा के किल्ली चाहलां में हुई रैली में इस बारे में तस्वीर एकदम साफ हाे गई। ' पानी बचाओ-पंजाब बचाओ' रैली में शिकद नेताओं का जो अंदाज दिखा उसके स्पष्ट संकेत मिला कि इस बार चुनावी वैतरणी पार करने लिए पार्टियां एसवाइएल और नदी जल मुद्दे का सहारा लेंगी।

पढ़ें : कांग्रेस में 27 सीटों पर फंसा पेंच, सहमति के बाद एक साथ जारी होगी सूची

कैप्टन अमरिंदर सिंह एसवाइएल पर मुखर हैं, तो सीएम बादल भी खुद को पंजाब के पानी के रक्षक के तौर पर पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बादल के जन्मदिन पर हुई इस रैली में इसे ही स्थापित करने की कोशिश की गई। बादल को 'पानी बचाओ-पंजाब बचाओ' के नारे पर पहरेदार के तौर पेश किया गया।

पढ़ें : पंजाब विस चुनाव में मोदी का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी भाजपा

अकाली दल ने आज की रैली में दोहरी रणनीति अपनाई। रैली में एक तरफ जहां कांग्रेस व आप को सत्ता से दूर रखकर तीसरी बार गठबंधन सरकार बनाने की बात कही गई, वहीं सतलुज यमुना लिंक (एसवाइएल) नहर के मुद्दे पर किसानों को फिर से शिअद से जोडऩे का प्रयास किया गया।

पढ़ें : अकाली सांसद घुबाया पर सस्पेंस, बादल पिता-पुत्र के अलग-अलग बोल

रैली में नेताओं ने पंजाब की किसानी को बचाने के लिए दरियाओं के पानी को बचाने का नारा देकर मिशन 2017 का प्रोग्राम भी पेश किया। दूसरे वर्गों के विकास का जिक्र करते हुए वादा किया कि आने वाले पांच सालों में कोई भी गरीब बेघर नहीं होगा। नौजवानों को रोजगार देने के लिए एक हजार सेंटर खोले जाएंगे। डेढ़ लाख लोगों को नौकरी देने का एलान भी किया गया।

बादल ने की सिर्फ पानी की बात, सुखबीर ने गिनाईं उपलब्धियां

रैली के दौरान बादल ने केवल पंजाब के पानी की बात की, जबकि सुखबीर बादल ने पूरे विस्तार से अब तक की लागू की गई स्कीमें और पांच साल के प्रोग्राम का जिक्र किया। सीएम ने पानी के मुद्दे पर कांग्रेस पर प्रहार कर उसे प्रदेश का गद्दार बताया। मुख्य निशाना गांधी परिवार को ही बनाया। कहा, दरिया के पानी पर जब भी केंद्र ने कोई फैसला किया है तो उस समय हमेशा गांधी परिवार का ही राज रहा।

पढ़ें : सिद्धू अभी नहीं होंगे कांग्रेस में शामिल, अमृतसर उपचुनाव भी नहीं लड़ेंगे

जिंदगी में पहली बार देखी इतनी भीड़ : बादल

मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि आज की रैली में भीड़ उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भीड़ थी। बता दें कि वर्ष 2007 में भी शिअद ने इसी जगह रैली की थी। इस रैली के लिए सुखबीर बादल ने बहुत मेहनत की थी लेकिन मंच से उन्होंने इसका श्रेय लेने की कोशिश नहीं की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.