पाकिस्तानी तस्कर की कटेगी टांग, अब्दुल का सर्जरी से इन्कार
टांग मे गोली लगने से घायल पाकिस्तानी तस्कर अब्दुल गफ्फार को मंगलवार को पीजीआइ लाया गया।
By Edited By: Published: Wed, 14 Feb 2018 03:19 AM (IST)Updated: Wed, 14 Feb 2018 02:56 PM (IST)
डॉ. रविंद्र मलिक, चंडीगढ़ टांग मे गोली लगने से घायल पाकिस्तानी तस्कर अब्दुल गफ्फार को मंगलवार सुबह सात बजे पीजीआइ लाया गया। डॉक्टरो का कहना है कि उसकी टांग काटनी पड़ेगी, लेकिन मरीज ने सर्जरी से साफ इन्कार कर दिया है। उसकी मंजूरी के बिना उसकी टांग नही काटी जा सकती। ऐसे मे पीजीआइ प्रशासन असमंजस मे है। दरअसल, गोली के चलते टांग मे इंफेक्शन ज्यादा फैल गया है। इसके चलते उसकी टांग के नीचे वाले हिस्से मे खून की सप्लाई नही हो रही। ऐसे मे सर्जरी जरूरी है और डॉक्टरो को मरीज का टांग काटनी पड़ेगी। डॉक्टरो का कहना है कि सर्जरी न हुई तो इंफेक्शन फैलने पर उसका जान भी जा सकती है। गफ्फार को पीजीआइ के ट्रॉमा सेटर मे दाखिल करवाया गया है। पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही है। मरीज पाकिस्तानी तस्कर है। ऐसे मे मामला ज्यादा अहम हो जाता है। पीजीआइ प्रशासन लगातार उच्च अधिकारियो के संपर्क मे है। पंजाब पुलिस के अधिकारी भी मामले को लेकर हर इनपुट पीजीआइ से ले रहे है। यह भी है विकल्प मरीज की ओर से सर्जरी की सहमति न देने से मामला उलझ गया है। आम तौर पर लावारिस मरीज के मामले मे पीयू के संबंधित अधिकारी सर्जरी की सहमति दे सकते है। मरीज की जान को खतरा होने पर सर्जरी की मंजूरी की अधिकारिक पावर उनके पास होती है। सर्जरी की परमिशन एमएमओ या पुलिस अधिकारियो मे से किसी एक को देनी होगी। लेकिन पुलिस इसकी संभावना कम बता रही है। फाजिल्का मे बॉर्डर क्रॉस करते समय लगी गोली अब्दुल गफ्फार हेरोइन के साथ सोमवार को फाजिल्का बॉर्डर क्रॉस कर रहा था। उस दौरान बीएसएफ के साथ उसकी मुठभेड़ हुई। उस दौरान उसके पैर मे गोली लगी। घायल हालत मे उसे फिरोजपुर अस्पताल मे भर्ती किया गया। हालत बिगड़ने पर फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज मे रैफर कर दिया। स्थिति मे सुधार न होने पर उसे पीजीआइ लाया गया है। चार पुलिस कर्मी सुरक्षा मे तैनात तस्कर की निगरानी के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने अलग से चार पुलिस कर्मी तैनात कर रखे है। दो-दो कर्मियो की ड्यूटी दो शिफ्टो मे होगी। पंजाब पुलिस के जवान अलग से ड्यूटी दे रहे है। यूटी और पंजाब पुलिस के अधिकारी लगातार संपर्क मे है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें