CBSE 10th Results 2020: पंचकूला रीजन में 94.31 व चंडीगढ़ में 91.83 फीसद पास
CBSE 10th Results 2020 में पंचकूला रीजन में 94.31 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। इसी तरह चंडीगढ़ में 91.83 फीसद विद्यार्थियों ने कामयाबी हासिल की है।
चंडीगढ़/पंचकूला, जेएनएन। CBSE 10th Results 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड ने 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें पंचकूला रीजन में 94.31 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। पहली बार चंडीगढ़ रीजन बनाकर उसका अलग रिजल्ट जारी किया गया है। चंड़ीगढ़ रीजन में पास प्रतिशत पंचकूला रीजन से कम है। यहां 91.83 फीसद विद्यार्थी पास हुए हैं। पूरे देश में पंचकूला रीजन छठे स्थान और चंडीगढ़ नौवें स्थान पर है।
देश में पंचकूला रीजन छठे स्थान और चंडीगढ़ नौवें स्थान पर
बता दें कि सीबीएसई की 12वीं के रिजल्ट (CBSE 12th result 2020) में भी पंचकूला रीजन से चंडीगढ़ पिछड़ गया था। आज CBSE 10th Results 2020 के होने के बावजूद सीबीएसई का पंचकूला क्षेत्रीय कार्यालय सूना नजर आया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पंचकूला जोन के रीजनल ऑफिसर करनैल सिंह ने मीडिया को सीबीएसई ऑफिस में आने पर रोक लगाई दी। उन्होंने कार्यालय परिसर से बाहर आकर कहा कि इस कार्यालय में अभी मेरे पास रिजल्ट नहीं है।
चंडीगढ़ रीजन लड़कों की अपेक्षा बेटियां रहीं आगे
चंडीगढ़ रीजन ने 91.83 प्रतिशत के साथ नौवें स्थान पर कब्जा किया है। वहीं पंचकूला रीजन का परिणाम 94.31 रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल तक चंडीगढ़ रीजन पंचकूला के साथ था, लेकिन इस साल पंचकूला को दो रीजन में बांटा गया है। इस बार के परिणाम में हर बार की तरह लड़कियों का पास प्रतिशत बढ़ा है जबकि लड़कों ने पिछले साल का स्थान कायम रखा है।
लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31 रहा है जो कि पिछले साल 92.45 था। इसी प्रकार से लड़कों का इस बार 90.14 रहा है जो कि बीते वर्ष भी यहीं था। इस बार ट्रांसजेंडर के पास प्रतिशत में कम हुई है। इस बार ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 78.75 रहा है जो कि बीते साल 94.74 था। चंडीगढ़ के सेक्टर 31 स्थित केंद्रीय विद्यालय के साहिल का 100 फीसद रिजल्ट आया। चंडीगढ़ के कुछ स्कूलाें का रिजल्ट 100 फीसद आया है।
शहर के सरकारी स्कूलों का भी बढ़ा है परिणाम-
चंडीगढ़ रीजन में यदि शहर के स्कूलों की बात करें तो परिणाम में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी मिल रही है। बीते वर्ष दसवीं का पास प्रतिशत 89 प्रतिशत था। इस बार चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों से करीब 18
हजार स्टूडेंट्स ने दसवीं का परिणाम दिया था। सरकारी स्कूलों की बात करें तो गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फाॅर गर्ल्स सेक्टर-18, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-21, 22, 35, 16 और मनीमाजरा
हाउसिंग बोर्ड का परिणाम शत प्रतिशत रहा है जबकि स्लम एरिया के धनास स्कूल धनास परिणाम दो प्रतिशत तक बढ़ा है। बीते वर्ष तक इस स्कूल का परिणाम 78 प्रतिशत था जो कि इस बार 80 तक पहुंचा है। ज्यादातर स्टूडेंट्स की यहां पर कंपार्टमेंट रही है।
वहीं गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौलीजागरां के परिणाम ने 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। स्कूल से 137 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था जिसमें से 121 स्टूडेंट्स पास है और 16 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। वही गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर सांतादी परिणाम 16 प्रतिशत बढ़ा है पिछली बार स्कूल का परिणाम 57 फीसद था जो कि इस बार 73 फीसद हो गया है।
हरियाणा में कुरुक्षेत्र में महाराणा प्रताप स्कूल की गरिमा 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आस्था ने 97.7 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।