Move to Jagran APP

गोलीकांडः बेबाक हरमोहन ने साधी चुप्पी, कांग्रेस का 25 जगह प्रदर्शन लेकिन आप शांत

चंडीगढ़ के हर ज्वलंत मुद्दे पर बोलने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने सहदेव सलारिया के जन्मदिन पर हुए गोलीकांड के मामले में चुप्पी साथी हुई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 25 Nov 2018 12:48 PM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 12:48 PM (IST)
गोलीकांडः बेबाक हरमोहन ने साधी चुप्पी, कांग्रेस का 25 जगह प्रदर्शन लेकिन आप शांत
गोलीकांडः बेबाक हरमोहन ने साधी चुप्पी, कांग्रेस का 25 जगह प्रदर्शन लेकिन आप शांत

चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। शहर के हर बड़े और ज्वलंत मुद्दे पर खुलकर बोलने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन पार्टी में हुए गोलीकांड पर चुप्पी साधी हुई है। धवन पिछले सप्ताह ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। आप में शामिल होने के बाद ऐसा पहली बार है। तभी से उन्होंने इस मामले से दूरी बनाई हुई है। यहां तक कि आप ने कोई प्रदर्शन तक नहीं किया है जबकि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर शनिवार को 25 जगह प्रदर्शन किया है।

loksabha election banner

भाजपा की गुटबाजी खुद कर रही है अपना नुकसान

सूत्रों का कहना है कि आप के नेताओं ने भी धवन को ऐसे मामलों से दूर रहने की सलाह दी है। नेताओं का मानना है कि भाजपा खुद ही इस मामले में बंटी हुई है। टंडन और खेर की गुटबाजी साफ दिख रही है। इसे पूरे शहर की जनता देख समझ रही है। ऐसे में वह ऐसी राजनीतिक में कूद कर और ज्यादा माहौल खराब करना नहीं चाह रहे। भाजपा अपना नुकसान खुद कर रही है।

कांग्रेस- भाजपा को लडऩे दो, मेयर ध्यान सिर्फ चुनाव पर

जब इस बारे में पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलत काम किया है तो कानून अपना काम कर रहा  है। इतने निचले स्तर की राजनीति कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को ही सूट करती है। वह ऐसे मुद्दे पर बात करके समय बर्बाद नहीं करना चाहते। कांग्रेस और भाजपा दोनो को ऐसे मुद्दों पर झगडऩे दो। उनका ध्यान सिर्फ शहर और लोगों की समस्याओं पर है। उनका पूरा ध्यान आने वाले लोक सभा चुनाव पर हैं। चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनो से पूछा जाएगा कि उन्होंने शहर के लिए क्या किया।

लोगों को पता चला भाजपा में कैसे लोग

आप के संयोजक प्रेम गर्ग का कहना है कि इस गोलीकांड के बाद पूरे शहर को पता लग गया है कि भाजपा में किस प्रवृति और छवि के लोग हैं। मुख्य आरोपियों को न पकड़ कर एफबार के मालिक को गिरफ्तार किया गया है जबकि एफबार के मालिक का कोई कसूर नहीं है। आप शहर में शांति का माहौल चाहती है। वह स्वच्छ राजनीति में विश्वास रखते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.