कार छीनकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक की मौत व दो को दबोचा
मोहाली पुलिस ने कार लूट कर भाग रहे एक बदमाश काे मुठभेड़ में मार गिराया और दो को पकड़ लिया। मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
जेएनएन, मोहाली। पंजाब पुलिस की टीम ने माेहाली के खरड़ के पास से एक व्यक्ति की कार छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभे़ड़ में एक बदमाश मारा गया। मुठभेड़ हिमाचल प्रदेश के नैना देवी में हुई। बदमाशों ने फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ शनिवार सुबह हुई। मारा गया बदमाश गुरदासपुर का सोनू मसीह है। तीनों बदमाशों पर कई संगीन अपराध के मामले दर्ज हैं।
जानकारी के अनुसार, मोहाली के खरड़ के पास नेशनल हाइवे से शुक्रवार रात एक व्यक्ति अपनी वेरना कार से अंबाला की ओर जा रहा था। इसी दौरार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर उससे कार छीन ली। बदमाश कार लेकर भागा। मोहाली पुलिस को सूचना लगाी तो एक टीम ने बदमाशों का पीछ किया। बदमाशों का पीछा करती हुई पंजाब पुलिस की टीम ने इन्हें हिमाचल प्रदेश के नैना देवी क्षेत्र में घेर लिया।
यह भी पढ़ें: पंजाब की दो सहेलियों ने बनाया पैडगैंग, अक्षय कुमार ने भी किया जज्बे को सलाम
पुलिस टीम का नेतृत्व मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल कर रहे थे। खुद को पंजाब पुलिस के घेरे में देखकर बदमाशों ने टीम पर गोली चला दी। इस दौरान पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोली चलाई। इस गोलीबारी में पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले एक बदमाश की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
तड़के करीब तीन बजे हुई इस मुठभेड़ से पूरे नैना देवी क्षेत्र में सनसनी मच गई। हिमाचल पुलिस ने भी पंजाब पुलिस के साथ मिलकर करीब आधे घंटे तक चले इस एनकाउंटर में तीन लोगों को घायलावस्था में काबू किया। सुबह होने तक पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया। एनकाउंटर में पंजाब पुलिस से कुछ जवानों भी घायल हुए हैं।
इस मामले में नैना देवी पुलिस थाने में पंजाब पुलिस की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। बिलासपुर के एसपी अशोक कुमार भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाशों पर पंजाब राज्य के विभिन्न थानों में कई संगीन मुकदमे दर्ज है। बिलासपुर के एसपी अशोक कुमार ने बताया कि मोहाली डीएसपी रमनदीन सिंह ने हिमाचल पुलिस को सूचना दी है कि पंजाब के खरड़ से अंबाला के लिए जाने वाले का हाईवे पर अपनी गाड़ी वरना कार से जा रहे व्यक्ति को पिस्तौल की नोंक पर तीन बदमाशों ने रोका। उन्होंने उससे कार छीन ली और हिमाचल की आेर भागे।
यह भी पढ़ें: 28 साल बाद फिर बोतल से बाहर महम कांड का जिन्न, चौटाला व 6 को नोटिस, बराला
उन्हाेंने बताया कि बदमाशों में पंजाब के रूप नगर जिले के चमकौर साहब के रहनेवाला अमनदीप, गुरदासपुर का सोनू मसीह और गोल्डी शामिल थे। कार के मालिक ने मोहाली पुलिस को वारदात की तुरंत जानकारी दी। कार लेकर भागे बदमाशों ने रास्ते में इसकी नंबर प्लेट बदल दिया। इसके बाद वे नैना देवी की ओर भागे। इसी बीच बदमाशों का पीछा करते हुए मोहाली पुलिस की टीम सुबह करीब तीन बजे नैना देवी पहुंची।
पुलिस टीम ने वहां एक रेस्टोरेंट में खाना खा रहे तीनों बदमाशों को घेर लिया। खुद को गिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुररू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी बदमाशों पर गोलियां दीं। करीब आधे घंटे तक चली मुठभेड़ में बदमाश सोनू मसीह की मौके पर ही मौत हो गई। अमनदीप और गोल्डी को गंभीर हालत में पंजाब के रूप नगर इलाके में किसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पंजाब पुलिस ने रात को ही मौके पर से सोनू मसीह के शव को अपने थाना क्षेत्र की सीमा में शिफ्ट कर दिया है। सुबह होने तक पंजाब पुलिस ने पूरा इलाका हिमाचल पुलिस की मदद से सील कर दिया।