Move to Jagran APP

चंडीगढ़ की महिला से 2 लाख की ठगी, तरीका वही- आपके बैंक अकाउंट से पैन कार्ड लिंक नहीं है

चंडीगढ़ की महिला से साइबर शातिर ने दो लाख रुपये की ठगी की है। महिला को फोन कर बैंक अकाउंट से पैन कार्ड लिंक करवाने का झांसा देकर शातिर ने दो लाख की चपत लगा दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Jagran NewsEdited By: Ankesh ThakurPublished: Fri, 30 Sep 2022 03:53 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 03:53 PM (IST)
चंडीगढ़ की महिला से 2 लाख की ठगी, तरीका वही- आपके बैंक अकाउंट से पैन कार्ड लिंक नहीं है
शिकायतकर्ता मोहिनी गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया उसे 9 सितंबर को एक काल आई थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। देशभर में साइबर अपराधी तेजी से सक्रिय होने के साथ लोगों को ठगने का नया-नया पैंतरा अपना रहे हैं। कुछ दिन बीतने के बाद दोबारा से पुराने तरीके से ठगी कर रहे हैं। इसी तरह चंडीगढ़ में लोगों को काल कर उनके बैंक अकाउंट से आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक करने के नाम पर ठगी का पुराना पैंतरा शातिर खूब आजमा रहे हैं। शातिर आधार या पैन कार्ड का वेरिफिकेशन का झांसा देते हैं। इसके साथ ही ठग एक लिंक भेजते हैं जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता है तो उसके बैंक खाते की जानकारी शातिर के पास पहुंच जाती है। 

loksabha election banner

इसी तरह शहर की एक महिला से शातिरों ने दो लाख रुपये की ठगी की है। शिकायतकर्ता मोहिनी गुप्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया उसे 9 सितंबर को एक काल आई थी। कालर ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से बात कर रहा है। उसने कहा कि आपके बैंक अकाउंट के साथ पैन कार्ड लिंक नहीं है। उसे अपडेट करने की जरुरत है। इसी तरह झांसे में फंसाकर आरोपित ने महिला से वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) हासिल कर लिया। इसके थोड़ी देर बाद आरोपित ने महिला के बैंक अकाउंट से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में दो लाख रुपये की ठगी कर ली। 

काल कर बैंक नहीं मांगता निजी जानकारी

चंडीगढ़ साइबर क्राइम विंग के एसपी केतन बंसल के अनुसार कभी भी कोई बैंक अपने ग्राहक को काल करके निजी जानकारी नहीं मांगता है। यदि कोई आधार कार्ड या पैन कार्ड वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी मांगे तो उसके झांसे में न आएं नहीं तो ठगी का शिकार हो सकते हैं। साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी के जरिए  फेसबुक अकाउंट को हैक व क्लोन करके जानकार लोगों से ठगी कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.