सावन विषय पर करवाई ऑनलाइन प्रदर्शनी, 70 कलाकारों की कलाकृति प्रदर्शित
कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच प्रदर्शनी को ऑनलाइन आयोजित किया गया। इसमें सावन महीने के दौरान बनाई पेंटिंग और आर्टवर्क को कलाकारों ने पेश किया।
चंडीगढ़, जेएनएन। वी ग्रुप द्वारा ऑनलाइन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 70 कलाकारों ने अपनी कलाकृति को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी का विषय सावन रहा। जिसमें सावन के महीने के दौरान कलाकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और आर्टवर्क को प्रदर्शित किया गया। ग्रुप के संस्थापक साधना संगर ने कहा कि हर वर्ष की तरह हमने इस बार भी सावन पर आधारित प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया। हालांकि पहले हम इसे एग्जिबिशन के रूप में किसी हॉल या गैलरी में लगाते थे, लेकिन कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस बार हमने से ऑनलाइन ही लगाया है। इसमें शहर के वरिष्ठ से लेकर युवा कलाकारों ने हिस्सा लिया है। जिसमें सावन से जुड़े त्योहार, कुदरत और हरियाली को मुख्य विषय रखा गया।
प्रदर्शनी में कलाकार रविंद्र शर्मा, विनय वढेरा, डॉ. रामशब्द, मदनलाल, डॉ. अनुपम भटनागर, डॉ. राजेंद्र पसरीचा, अनुराधा ठाकुर, डॉ. राकेश बानी, आराधना टंडन, डॉ. महेश प्रजापति भीम मल्होत्रा, डीएस कपूर, आनंद शिंदे, डॉ. राम विरंजन, सतवंत सुमैल, प्रमोद आर्य, अश्वनी वर्मा, डॉ. चमन शर्मा, डॉ. सरोज वर्मा, कंवल पाल सिंह, जस कंवलजीत कौर, रणधीर सिंह, शक्ति सिंह, लक्ष्य पाल सिंह, श्वेत गोयल, अनिल मोहन, विनय त्रिवेदी, विजय, प्रह्लाद, नागेश, रमन, अर्चना, अपराजिता, लिप्पी परिदा, डॉ. मणि भारतीय, उमा, कौमुदी, गोपाल, वसंत, पंकज सरोज, ऋषी राज तोमर, अश्वनी वर्मा, डॉ. नीना, सबिया खान, अंजलि अग्रवाल, गुनीता चड्ढा, स्मृति लूथरा, रीना भटनागर, विनोद कपूर, संजीदा, मैरी जोशी, मधु सरूप, लवलीन वर्मा, साधना संगर, भारती शर्मा, भारती कौशिक, डॉ. मोनिका बग्गा, तनवी राणा, नीति जोशी, प्रिया, शीतल, गायत्रि, गुरमीत गोल्डी, भूपिंदर, कुलदीप, डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, डॉ. हिम चटर्जी, विनय शर्मा, नीरज शर्मा और किशोर शंकर शामिल हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें