Move to Jagran APP

एक और COVID-19 मरीज की पुष्टि, पंजाब व चंडीगढ़ में पॉजिटिव केसों की संख्‍या 20 हुई

पंजाब व चंडीगढ़ में कोरोना के पॉजिटिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को चंडीगढ़ में एक मरीज में COVID-19 के संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंजाब-चंडीगढ़ के पाॅजिटिव केस 20 हाे गए हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 22 Mar 2020 09:35 AM (IST)Updated: Sun, 22 Mar 2020 09:52 AM (IST)
एक और COVID-19 मरीज की पुष्टि, पंजाब व चंडीगढ़ में पॉजिटिव केसों की संख्‍या 20 हुई
एक और COVID-19 मरीज की पुष्टि, पंजाब व चंडीगढ़ में पॉजिटिव केसों की संख्‍या 20 हुई

चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब व चंडीगढ़ में कोरोना वायरस COVID-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 19 हो गई है। रविवार सुबहएक और मरीज में कोरोना वायरस COVID-19 की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीजीएम के बेटे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की की पुष्टि की गई है। चंडीगढ़ में इससे पहले पांच लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। मोहाली में अब तक चार और नवांशहर मे छह पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है।

loksabha election banner

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीजीएम का बेटा कोरोना वायरस से पॉजिटिव

रविवार को चंडीग़ढ़ स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के सीजीएम के बेटे के COVIT-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वह सेक्‍टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलके आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। उसका शुक्रवार से यहां इलाज चल रहा है। शनिवार दोपहर उसके रक्‍त का सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ पीजीआइ भेजा गया था। पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट ने उसमें करोना वायरस की पुष्टि की है। उसके रक्‍त का सैंपल जांच के लिए पुणे भी भेजा गया है।

पंजाब एवं चंडीगढ़ में कोरोना वायरस का प्रकोप किस तेजी से बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया एक दिन में ही इसके 12 पॉजिटिव मरीज मिले। शनिवार को 12 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें छह नवांशहर, तीन मोहाली व एक-एक केस चंडीगढ़, होशियारपुर व अमृतसर का है। इसके साथ कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20 पर पहुंच गई है। शुक्रवार तक यह संख्या सिर्फ सात थी।

राज्य में कोरोना से एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जो नवांशहर का रहने वाला था। छह नए पॉजिटिव केस इसी बुजर्ग के परिवार से हैं। यह बुजर्ग श्री आनंदपुर साहिब के होला-महल्ला में भी शामिल हुआ था। सेहत विभाग ने आनंदपुर साहिब को सील कर सभी 4100 घरों की जांच की। आशंका है कि बुजुर्ग की वजह मेले में कई और लोग संक्रमित हुए होंगे। यह बुजुर्ग गुरुद्वारा साहिब में पाठी था और जर्मनी व इटली से लौटा था।

बता दें कि चंडीगढ़ में सबसे पहले बुधवार को सेक्‍टर 21 की रहनेवाली 23 साल की युवती के COVID-19 से ग्रस्‍त होने की पुष्टि हुई थी। यह युवती इंग्‍लैंड से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची थी और इसके बाद चंडीगढ़ आई थी। शुक्रवार को उसकी मां, भाई और नौकरानी में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद शहर की एक अन्‍य युवती के COVID-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को चंडीगढ़ स्‍मार्ट सिटी प्रोजेक्‍ट के बेटे के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ से सटे मोहाली में भी कोरोना अपने पैर पसारने की कोशिश में है। यहां अब तक चार मरीज सामने आए हैं। शुक्रवार को मोहाली के फेस तीन की एक 69 साल की महिला को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया था। यह महिला पिछले दिनों अमेरिका से आई थी। इसके बाद शनिवार को उसकी बहन को भी काेराेना वायरस से संक्रमित पाया गया। इसके बाद दो अन्‍य लोग भी COVID-19 से ग्रस्‍त पाए गए।

यह भी पढ़ें: Janta Curfew पर अनोखे अंदाज में संदेश- भाई छोरे, अभी तो घर में दुबक जा, मस्‍ती फेर कर लीजो

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: पंजाब में Janta curfew शुरू, जालंधर व संगरूर में 25 तक लॉक डाउन, पटियाला में तीन दिन जनता कर्फ्यू



Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.