Move to Jagran APP

अनुच्छेद 370 हटाने वाले दिन भाजपा से जुड़े एक करोड़ लोग : प्रभात झा Chandigarh News

प्रभात झा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता 12 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। आज तक कोई ऐसी पार्टी नहीं हुई जिसने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य बनाया हो।

By Vikas KumarEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 12:35 PM (IST)Updated: Mon, 19 Aug 2019 12:35 PM (IST)
अनुच्छेद 370 हटाने वाले दिन भाजपा से जुड़े एक करोड़ लोग : प्रभात झा Chandigarh News
अनुच्छेद 370 हटाने वाले दिन भाजपा से जुड़े एक करोड़ लोग : प्रभात झा Chandigarh News

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। जिस दिन केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया था। उसी दिन रात भर तक एक करोड़ से भी अधिक लोगों ने एक ही दिन में भाजपा की सदस्यता ली थी। ऐसा पहली बार हुआ है कि मात्र एक ही दिन में रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता अभियान हुआ हो। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस फैसले का स्वागत देश की जनता ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके किया। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद और चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी प्रभात झा ने रविवार को शहर में सदस्यता अभियान पर आयोजित दो अलग-अलग कार्यक्रमों के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता 12 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। आज तक कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं हुई जिसने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को सदस्य बनाया हो और ये रिकॉर्ड टूटेगा भी नहीं ऐसा उनको पूरा विश्वास है।

loksabha election banner

इस मौके पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री प्रेम कौशिक, जिला अध्यक्ष रविकांत शर्मा, शक्ति प्रकाश देवशाली, पार्षद फार्मिला, जिला सदस्यता अभियान प्रमुख रविन्द्र पठानिया, शिंगारा सिंह, प्रिंस बंधुला और मनु सिंह भी उपस्थित थे। जबकि संजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष स्वराज सिंह, संजीव ग्रोवर, वीरेंद्र टम्टा, कुलजीत, अनूप गुप्ता, दीपक मल्होत्रा, रोहित शर्मा, मोहिंदर राणा,विनोद राणा,पंकज आजाद, सोमनाथ गुजराल,दर्योधन राणा, अमित नागर, दलीप, रघुबीर ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। प्रभात झा को जिला अध्यक्ष रवि कांत शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया जबकि प्रेम कौशिक ने पटका और रविंद्र पठानिया ने साहित्य पुस्तक को प्रस्तुत किया।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.