यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में अब होगा अंतरराष्ट्रीय मुकाबला, भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम भिड़ेंगी
न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह ...और पढ़ें

HighLights
- न्यू चंडीगढ़ में महिला वनडे सीरीज़ |
- 14 व 17 सितंबर को होंगे मैच |
- टिकट जल्द ही उपलब्ध होंगे |
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। इस माह क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक अवसर आने वाला है। आगामी 14 व 17 सिंतबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज का आयोजन होगा। यह मुकाबले न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में नव-निर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब इस अत्याधुनिक स्टेडियम में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आयोजित होंगे।
आईपीएल 2024 और 2025 सीजन के दौरान अपनी शानदार मेजबानी और जोशीले माहौल के लिए चर्चित यह स्टेडियम अब महिला क्रिकेट के ऐतिहासिक पलों का गवाह बनने जा रहा है। आधुनिक डिजाइन, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, जीवंत फैन ज़ोन और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेडियम क्रिकेट प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो चुका है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इस अवसर पर कहा कि भारत बनाम आस्ट्रेलिया महिला वनडे सीरीज की मेजबानी करना हमारे लिए गर्व का विषय है। यह न सिर्फ़ पंजाब क्रिकेट बल्कि पूरे देश में महिला क्रिकेट की प्रगति के लिए एक अहम पड़ाव है। जिस जुनून और ऊर्जा के साथ दर्शकों ने आईपीएल मैचों का आनंद लिया, हमें भरोसा है कि वही उत्साह हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए भी देखने को मिलेगा।
दोनों मैचों के लिए टिकट जल्द ही आनलाइन और आफलाइन माध्यमों से उपलब्ध होंगे। परिवारों, युवा दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों से अपील है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक सीरीज का हिस्सा बनें और महिला क्रिकेट को नया आयाम देने में योगदान दें।
