विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस दिवाली आप भी कर सकते हैं सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों मदद, बस करना होगा ये नेक काम Chandigarh News

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2019 08:34 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 09:48 AM (IST)

एक महीने से करीब 15 युवाओं की टीम दिन रात पुराने दीयों को तैयार करने में जुटी है जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 के एनएसएस वालंटियर्स शामिल हैं।

इस दिवाली आप भी कर सकते हैं सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों मदद, बस करना होगा ये नेक काम Chandigarh News
इस दिवाली आप भी कर सकते हैं सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों मदद, बस करना होगा ये नेक काम Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। दिवाली की तैयारियां आजकल हर घर में जोरों से चल रही हैं। इस खास पर्व पर घर को रोशन करने की प्लानिंग भी ट्राईसिटी के लोग कर रहे होंगे। लेकिन इस बार आप कुछ खास दीयों को खरीदकर सैकड़ों जरूरतमंद गरीब बच्चों को शिक्षित करने में मदद कर सकते हैं। दीयों से होने वाली कमाई को गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। शहर के कुछ युवा आजकल घर-घर जाकर इन खास दीयों को बेचने में जुटे हैं। दीयों पर शानदार पेंटिंग की गई है। करीब पांच हजार दीये अब तक बिक चुके हैं। प्रोजेक्ट दीप से शिक्षा तक कॉलेज और यूनिवर्सिटी के युवाओं द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने की खास पहल है।

दीये तैयार करने में दिन रात जुटी युवाओं की टीम

वालंटियर रोहित ने बताया कि एक महीने से करीब 15 युवाओं की टीम दिन रात पुराने दीयों को तैयार करने में जुटी है जिसमें पंजाब यूनिवर्सिटी, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-11 के एनएसएस वालंटियर्स शामिल हैं। रोहित ने बताया कि पुराने दीयों को तीन चरणों में पहले धोकर साफ किया जाता है फिर उन्हें पेंट किया जाता है। यह काम युवा खुड्डा अलीशेर में बने वर्कशॉप सेंटर में कर रहे हैं। लड़के और लड़कियां दोनों इस नेक काम में जुटे हैं। स्टूडेंट लीना, प्रतिभा, ज्योति और संजना ने कहा कि गरीब बच्चों की मदद करके उन्हें अच्छा लगता है।

दीयों की होम डिलीवरी, पैकिंग भी खास

दीये तैयार करने से लेकर बेचने का काम स्वर्णमनी युवा क्लब के सदस्य कर रहे हैं। अभियान से जुड़े मोहम्मद अमजद ने बताया कि दीये खरीदने के लिए फोन पर ऑर्डर कर सकते हैं। टीम सदस्य होम डिलीवरी करेंगे। 30 दीयों की कीमत 50 रुपये है। इन दीयों को खास तौर पर ईको फ्रेंडली जूट और कागज की पैकिंग में दिया जा रहा है। कोई भी हेल्पलाइन नंबर 9915721810 पर ऑर्डर कर सकता है। कॉलेज, यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों द्वारा दीयों के लिए ऑर्डर मिल रहे हैं।

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें