Move to Jagran APP

निहारिका, निशा और पूर्वी ने जीरो फिगर से छू लिया आसमान

मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड मिस चंडीगढ़ वूमेन फिटनेस चैंपिनयशिप में अमन मेहता ने मिस्टर चंडीगढ़ और निहारिका शर्मा ने मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 01:39 PM (IST)
निहारिका, निशा और पूर्वी ने जीरो फिगर से छू लिया आसमान
निहारिका, निशा और पूर्वी ने जीरो फिगर से छू लिया आसमान

जेएनएन, चंडीगढ़। ज्यादातर लड़कियां जीरो फिगर की चाह रखती हैं, लेकिन जीरो फिगर हासिल करने के लिए कितनी मेहनत करनी पड़ती है इसका अंदाजा आसानी से नहीं लगाया जा सकता। मिस चंडीगढ़ वूमेन फिटनेस चैंपियनशिप-2018 का खिताब जीतने वाली मिस निहारिका, रनरअप रहीं मिस निशा ढौंडियाल और तीसरे स्थान पर रहीं सोनिया पूर्वी राजपूत ने अपनी फिटनेस का मंत्र दैनिक जागरण से हुई विशेष बातचीत में साझा किया।

loksabha election banner

गवर्नमेंट कॉलेज-46 के ऑडिटोरियम में आयोजित मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड मिस चंडीगढ़ वूमेन फिटनेस चैंपिनयशिप में अमन मेहता ने मिस्टर चंडीगढ़ और निहारिका शर्मा ने मिस चंडीगढ़ का खिताब अपने नाम कर लिया है। निहारिका शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी की रहने वाली हैं।

इसके अलावा ओवरऑल चंडीगढ़ मेंस फिजिक चैंपियनशिप में चेतन सैनी, ओवरऑल मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग क्लासिकल में अमन मेहता विजेता रहे। मिस वूमेन फिटनेस चंडीगढ़ में उत्तराखंड के चमोली की निशा डौंडियाल ने दूसरा और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की सोनिया पूर्वी राजपूत ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

मेंस फिटनेस चंडीगढ़ की प्रतियोगिता में चेतन सैनी ने पहला, देवाशीष ने दूसरा और अर्शदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है। मिस्टर चंडीगढ़ क्लासिकल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अमन मेहता ने पहला, अनमोल दीप ने दूसरा और जतिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

55 किलो वर्ग में अमित चमके

प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में 55 किलो भार वर्ग में अमित ने पहला, अरुण ने दूसरा और हरीश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 60 किलोग्राम भार वर्ग में अनिल ने पहला, सुरेन्द्र ने दूसरा और रवि ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 65 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज ने पहला, सौरभ ने दूसरा और प्रणव ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

70 किलो में रमनीक ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के 70 किलो भारवर्ग में रमनीक ने पहला, प्रदीप ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 75 किलो वर्ग में पवन ने पहला, अर्शदीप ने दूसरा और अमनदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 80 किलो वर्ग में जतिंद्र ने पहला, रूपिंदर ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 

85 किलो भार वर्ग में भी छाए अमन 

85 किलो वर्ग में अमन ने पहला, सुमित ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के 90 किलो वर्ग में अनमोल दीप ने पहला व अनीश ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इस दौरान मिस्टर चंडीगढ़ बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोट्र्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मुनीत सचदेवा, महासचिव सूरजभान व प्रेस सचिव सिद्धांत भारद्वाज भी खासतौर पर मौजूद रहे।

फिटनेस एक जुनून की तरह : निहारिका

उत्तराखंड के टिहरी से मिस चंडीगढ़ का खिताब हासिल करने वाली 21 वर्षीय निहारिका शर्मा की हाइट 5 फीट 10 इंच है, जबकि वजन 67 किलो। निहारिका का कहना है कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पिछले तीन महीने से खाना नहीं खाया और दो दिन से पानी तक नहीं पी है। तीन महीनों में वह केवल फल और उबली हुई सब्जी खाती रहीं। पानी पीने की वजह से मसल्स नहीं दिखते, इसलिए पानी छोडऩा पड़ा।

निहारिका ने बताया कि फिटनेस एक जुनून है। वह पिछले साल मिस इंडिया की टॉप-15 प्रतिभागियों में रह चुकी हैं। मिस नॉर्थ इंडिया और पिछले साल भी मिस चंडीगढ़ चुनी गई थी। इस साल भी वह मिस चंडीगढ़ बनी है। उन्होंने कहा कि अभी खाना बंद रहेगा, क्योंकि उन्हें 23 मार्च को पुणे में आयोजित होने वाली मिस इंडिया की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है और मिस इंडिया बनना का सपना है।

नियमित डाइट और योग है फिटनेस का राज : निशा डौंडियाल

मिस चंडीगढ़ वूमेन फिटनेस चैंपियनशिप में रनरअप रही 24 वर्षीय निशा ढौंडियाल की हाइट 5 फीट 6 इंच है, जबकि वजन 55 किलो। निशा उत्तराखंड के चमोली की रहने वाली है। निशा वर्ष 2014 में मिस चंडीगढ़ और दो बार थर्ड पोजीशन पर रह चुकी हैं।

निशा ने बताया कि वह अपनी फिटनेस के लिए हाई प्रोटीन युक्त भोजन लेती हैं। सामान्य लोग जहां ब्रेक फास्ट, लंच और डिनर करते हैं, वहीं वह अपनी डाइट सात से आठ चरणों में थोड़ा -थोड़ा करके लेती हैं। उन्होंने कहा कि मसल बढ़ाने के लिए वह प्रतिदिन जिम और बॉडी में लचीलापन लाने के लिए योग करती है। वह डीएवी कॉलेज -10 में एडॉक पर योग इंस्ट्रक्टर के तौर पर सेवाएं भी दे रही हैं। 

फल और सब्जियां ही हैं मेरी डाइट : सोनिया

25 साल सोनिया पूर्वी राजपूत की हाइट 5 फीट 3 इंच है, जबकि वजन 45 किलो। साल -2017 में मिस मोहाली रही और मिस चंडीगढ़ वूमेन फिटनेस चैंपियनशिप में थर्ड रही सोनिया पूर्वी राजपूत हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की रहने वाली हैं। सोनिया ने बताया कि वह अपनी डाइट में केवल फल और सब्जियां लेती हैं। वह फिटनेस इंस्ट्रक्टर भी हैं। रोजाना दो घंटे के करीब नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करती हैं।

यह भी पढ़ेंः गोल्ड मेडल विजेता नवजोत ने बहन से प्रभावित होकर चुना था मल्ल अखाड़ा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.