Move to Jagran APP

Chandigarh में खुलेगा NIA का ऑफ‍िस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, बैठेंगे 40 जांच अधिकारी

एनआइए की शाखा शहर में खुलने के बाद यहां पर करीब 40 जांच अधिकारी बैठेंगे जिनके ऊपर एक एसपी स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा।

By Edited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:25 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 09:02 PM (IST)
Chandigarh में खुलेगा NIA का ऑफ‍िस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, बैठेंगे 40 जांच अधिकारी
Chandigarh में खुलेगा NIA का ऑफ‍िस, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी, बैठेंगे 40 जांच अधिकारी

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। शहर में NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) की शाखा खुलेगी। यहां पर NIA का ऑफिस खोलने की मंजूरी गृह मंत्रालय ने दे दी है। मालूम हो कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी गंभीर और आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करती है। अभी तक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में भी कोई NIA का ऑफिस नहीं है। स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में कार्यालय खोलने के लिए NIA ने नगर निगम कमिश्नर केके यादव को पत्र लिखकर ऑफिस स्पेस अलॉट करने की मांग की है।

loksabha election banner

NIA को स्पेस किराये पर अलॉट करने के लिए निगम तैयार NIA द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उन्हें पता लगा है कि कुछ ऑफिस स्पेस सेक्टर-17 के ओवरब्रिज के ऊपर खाली पड़े हैं। जिसे नगर निगम किराये पर देना चाहता है। मालूम हो कि यहां पर स्मार्ट सिटी का भी कार्यालय है। स्मार्ट सिटी का कार्यालय बनाने के बावजूद यहां पर काफी स्पेस खाली है, जिसे किराये पर देने का नगर निगम ने पिछले साल फैसला लिया था। ऐसे में अब नगर निगम NIA को पत्र लिखने जा रहा है। नगर निगम NIA को स्पेस किराये पर अलॉट करने के लिए तैयार है।

कई गंभीर मामलों की जांच NIA के पास

मालूम हो कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के अंतर्गत ही काम करती है। NIA की शाखा शहर में खुलने के बाद यहां पर करीब 40 जांच अधिकारी बैठेंगे, जिनके ऊपर एक एसपी स्तर का अधिकारी तैनात किया जाएगा। यह एसपी ही चंडीगढ़ में खुलने वाली नई शाखा का नेतृत्व करेगा।

यहां पर शाखा खुलने के बाद इसका दायरा चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक होगा। इसलिए NIA कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें ऑफिस बनाने के सुरक्षित जगह की जरूरत है। मालूम हो कि NIA का गठन केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई में हुए आतंकवाद हमले के बाद किया था। इस समय दिल्ली के लोधी रोड पर NIA का हेडक्वार्टर है। 19 जनवरी 2009 से NIA काम कर रही है। इस समय तक कई अहम गंभीर मामलों की जांच NIA कर चुकी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.