न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें
पंजाब की शाम छह बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. गैंगस्टर विक्की गोंडर ने एक बार आैर पुलिस को दिया चकमा, घेरा तोड़ हुआ रफ्फू चक्कर
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले की नाभा जेल से कुख्यात अपराधियों के साथ फरार विक्की गोंडर हरियाणा के यमुनानगर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उसके तीन साथियाें को काबू किया है। पुलिस उनसे पूछताछ किया जा रहा है और गाेंडर के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. पीएफ अकाउंट से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए अपनाएं यह आसान तरीका
जेएनएन, चंडीगढ़। भविष्यनिधि का लाभ लेना है तो आपको कुछ बातों को ध्यान रखना हाेगा। यदि आपने कुछ बातों का ध्यान रखा तो आप आसानी से कई लाभ उठा सकत हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है अपने पीएफ एकाउंट से अपना मोबाइल नंबर लिंक कराना। पीएफ तहत पेंशन स्कीम काे भी सरल बनाया गया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. जानें अनुष्का ने शादी में निभाया लुधियाना की जसलीन से किया काैन सा वादा
जेएनएन, लुधियाना। 'दिन शगना द चढ़ेया, आओ सखियों नी वेड़ा सज्जया हां...।' लाइट पिंक रंग के लहंगे में सजी अनुष्का जैसे ही शादी की स्टेज पर पहुंचीं, तो इटली का बोर्गो फिनेशिटो रिजॉर्ट पंजाबी लोकगीत से गूंज उठा। दिलकश आवाज थी लुधियाना की जसलीन कौर की व गीत के बोल थे नीरज राजावत के। इसके साथ ही अनुष्का ने जसलीन रॉयल से किया अपना वादा भी निभा दिया। उन्होंने वादा किया था कि उनकी शादी जब भी होगी उमें जसलीन का गाया गाना जरूर बजेगा। शादी की तिथि तय हाेने के बाद अनुष्का ने तय कर लिया कि जब वह विवाह स्थल पर प्रवेश करेंगी, तो यही गीत बजाया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. 'डॉली की डोली' खाली कर गई झोली, जानें महिला ने कैसे लगाया 92 लाख का चूना
जेएनएन, संगरूर। पुलिस ने 'डॉली की डोली' फिल्म की तर्ज पर शादी कर ठगी करने वाली महिला समेत एक व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी शादी का विज्ञापन देकर भोले-भाले लोगों को फंसाते थे। शादी करने के बाद पि तक के साथ कुछ दिन गुजारती थी आैर फिर पैसे व गहने लेकर फरार हाे जाती थी। इसका बाद पति हाथ मलता रह जाता था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. हैवान पिता 10 साल की बेटी से करता था दुष्कर्म, अब काटेगा आजीवन कारावास
जेएनएन, होशियारपुर। एक व्यक्ति का अपनी पत्नी से तलाक हो गया। उसने 10 साल की बेटी को अपने पास रख लिया। इसके बाद वह उससे दुष्कर्म करता था। वह उससे एेसा दो साल तक करता रहा। उसने इस बारे में चाची और स्कल में टीचर को भी बताई, लेकिन किसी ने बच्ची की मदद नहीं की। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। अब इस हैवान पिता काे अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें