न्यूज बुलेटिन: दोपहर 12 बजे तक पंजाब की पांच बड़ी खबरें
पंजाब की दोपहर 12 बजे तक की पांच बड़ी खबरें पढ़ें।
1. ठंड से ठिठुरा पंजाब, सर्द हवाआें ने किया बुरा हाल, जालंधर सबसे ठंडा
जेएनएन, चंडीगढ़। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद सर्द से हवाओं के सितम से पंजाब भी ठंड से ठिठुर गया। सर्द हवाआें ने लोगों का हाल बुरा कर दिया है। राज्य में तापमान औंधे मुंह गिरा है। जालंधर सबसे ठंडा स्थान है।यहां का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान में भी आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. पाक से आए वायरलेस मैसेज पर पंजाब में हड़कंप, सुरक्षा तंत्र सक्रिय
जेएनएन, बमियाल सेक्टर (पठानकोट/गुरदासपुर)। सुरक्षा एजेंसियों ने गत दिवस लगभग पौने छह बजे बमियाल सेक्टर के लसियाण एरिया में पाकिस्तान का एक वायरलेस मैसेज पकड़ा। इसमें पूछा गया है, 'मेहमान पहुंचे?' इस मैसेज का जवाब इकबाल नामक व्यक्ति दे रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने जैसे ही मैसेज को इंटरसेप्ट किया, तो उनके कान खड़े हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. अब सीधे किसानों के खाते में जाएगी बिजली की सब्सिडी
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में किसानों को बिजली बिल में सब्सिडी देने में गड़बड़ी और दुरुपयोग को रोकने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने की तैयारी की जा रही है। पंजाब सरकार अब बिजली सब्सिडी का पैसा अब सीधे किसानों के खाते में डालेगी। इस बारे में 20 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला किए जाने की संभवना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. खैहरा की बढ़ेगी परेशानी, एससी कमीशन में तलब करने की तैयारी
जेएनएन, चंडीगढ़। बरनाला में अकाली दल की नेत्री के साथ हुए दुर्व्यवहारके मामले में आप नेता सुखपाल खैहरा फंसते जा रहे हैं। घटना के बाद महिला नेत्री को लेकर खैहरा के विवादित बयान को लेकर राज्य एससी कमीशन ने बड़ी गंभीरता से लिया है। कमीशन ने मामले का जहां न सिर्फ स्वत: संज्ञान लिया है। वहीं, खैहरा को भी तलब करने की तैयारी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. बठिंडा में पुलिस मुठभेड़ में गौंडर ग्रुप के तीन गैंगस्टरों को लगी गोली
जेएनएन, बठिंडा। शहर में शुक्रवार सुबह विक्की गौंडर ग्रुप के तीन गैंगस्टर फार्च्यूनर कार से भाग रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने वाहन को और तेज कर दिया और पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी उन पर फायरिंग की। फायरिंग में तीन गैंगस्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें