Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के इस रोड की दोनों साइड छह लाख रुपये से लगाए जाएंगे नए पौधे, टेंडर पर उठ रहे सवाल

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ की सड़कों पर पेड़ सूखने की वजह से जो जगह खाली हो गई है अब उसे नए पौधे लगाकर भरा जाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की होर्टिकल्चर डिविजन ने परसेंटेज रेट बेसिस पर टेंडर जारी किया है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 12:24 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 12:24 PM (IST)
चंडीगढ़ के इस रोड की दोनों साइड छह लाख रुपये से लगाए जाएंगे नए पौधे, टेंडर पर उठ रहे सवाल
चंडीगढ़ के इस रोड की दोनों साइड छह लाख रुपये से लगाए जाएंगे नए पौधे।

चंडीगढ़, जेएनएन। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के पूर्व मार्ग पर पेड़ सूखने की वजह से जो जगह खाली हो गई है अब उसे नए पौधे लगाकर भरा जाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए जाएंगे। इसके लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की होर्टिकल्चर डिविजन ने परसेंटेज रेट बेसिस पर टेंडर जारी किया है।

loksabha election banner

डिपार्टमेंट ने इसके लिए अनुमानित लागत साढ़े छह लाख रुपये निर्धारित की है। जबकि अर्नेस्ट मनी 13 हजार रुपये रखी गई है। 12 अप्रैल तक इसके लिए सील्ड टेंडर जमा कराया जा सकता है। पूर्व मार्ग पर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट से ट्रिब्यून चौक तक यह पौधे लगाए जाएंगे।

बता दें कि इस रोड पर दोनों साइड काफी जगह ऐसी हैं जहां पेड़ सूख गए। लगाए गए पौधे वह भी अनदेखी की वजह से पेड़ नहीं बन पाए। इस वजह से पेड़ों के बीच में गैप काफी बढ़ गया है। साथ ही ग्रीनरी के बीच में खाली पैच ठीक नहीं लगते। इस वजह से इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने टेंडर जारी किया है।

वहीं इस टेंडर पर सवाल भी उठ रहे हैं। इसका कारण यह है कि इस रोड पर दोनों तरफ मेंगो ट्री बेल्ट है। साथ ही रोड के दोनों साइड अलग से भी पेड़ लगे हैं। ट्री लवर प्रेम गर्ग ने कहा कि इस रोड की लंबाई तीन से चार किलोमीटर के बीच है। दोनों साइड पहले से ही ग्रीनरी है। पेड़ लगे हुए हैं। लेकिन अब हैरानी की बात यह है कि सिर्फ गैप भरने के लिए साढ़े छह लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जबकि यहां इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की होर्टिकल्चर विंग या पर्यावरण डिपार्टमेंट खुद पौधे लगा सकता है। यह सीधे ताैर पर पैसों की बर्बादी है।

यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब में हाईवे किनारे मिली, यूपी पुलिस टीम पहुंची

यह भी पढ़ें: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.