Move to Jagran APP

Punjab में corona से जंग में अच्‍छी खबर, नए पॉजिटिव केसों की रफ्तार घटी, ठीक होने वाले मरीज बढ़े

पंजाब मेें कोराेना के खिलाफ जंग में अच्‍छी खबर मिल रही है। कोरोना नए मरीजों की संख्‍या कम हो रही है। राज्‍य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्‍या बढ़़ रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 14 May 2020 09:55 AM (IST)Updated: Thu, 14 May 2020 09:55 AM (IST)
Punjab में corona से जंग में अच्‍छी खबर, नए पॉजिटिव केसों की रफ्तार घटी, ठीक होने वाले मरीज बढ़े
Punjab में corona से जंग में अच्‍छी खबर, नए पॉजिटिव केसों की रफ्तार घटी, ठीक होने वाले मरीज बढ़े

चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग के बीच अच्‍छी खबर मिल रही है। राज्‍य में कोरोना के नए पॉजिटिव मामलों की रफ्तार में कुछ कमी आई है, जबकि ठीक होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्‍य में 15 नए पॉजिटिव केस आए, जबकि 25 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

loksabha election banner

पंजाब में 15 नए पॉजिटिव केस, 25 स्वस्थ होकर घर लौटे

एक दिन पहले भी 30 लोगों को भी अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। लुधियाना व अमृतसर में पांच-पांच, जालंधर में दो व कपूरथला, होशियारपुर व रूपनगर में एक-एक केस आया। वहीं, ठीक होने वालों में सबसे ज्यादा 20 अमृतसर रहे। इसके अलावा गुरदासपुर से तीन व जालंधर व फरीदकोट में एक-एक मरीज ठीक हुआ। पंजाब में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1966 पहुंच गई है। इसमें 1168 हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालु हैं।

---

चंडीगढ़ में दो और पॉजिटिव, 191 हुई संख्या

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में बुधवार को दो पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें से एक 32 वर्षीय व दूसरा 36 वर्षीय है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 191 हो गई है। इनमें 122 बापूधाम कॉलोनी के हैं। चंडीगढ़ में अब तक तीन की मौत हो चुकी है।

-------

अब तक पॉजिटिव केस - 1966

आज पॉजिटिव मामले- 15

अब तक मौतें- 33

अब तक ठीक हुए- 200

मौजूदा पॉजिटिव- 1733

अब तक जमाती पॉजिटिव- 29

अब तक हजूर साहिब से लौटे पॉजिटिव- 1168

अब तक सैंपल लिए- 46,026

नेगेटिव आए- 40,637

रिपोर्ट का इंतजार -3423

---------

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-                 पॉजिटिव-       मौत

अमृतसर-               301-            4

जालंधर-                199-             6

तरनतारन-            162-             0

लुधियाना-             141-             6

गुरदासपुर-             134-            1

मोहाली-                105-             3

नवांशहर-              105-            1

पटियाला-              103-           2

संगरूर-                  97-            0

होशियारपुर-           93-            4

मुक्तसर-                 66-            0

रूपनगर-                62-           1

मोगा-                    58-            0

फतेहगढ़-              57-             0

फरीदकोट-             45-             0

फिरोजपुर-             43-             1

बठिंडा-                  41-             0

फाजिल्का-             41-             0

मानसा-                 35-             0

पठानकोट-             29-             1

कपूरथला-              28-              2

बरनाला-                21-              1

यह भी पढ़ें: गुरमीत राम रहीम ने सुनारिया जेल से मां को लिखी भावुक चिट्ठी,जल्द आकर कराऊंगा


यह भी पढ़ें: सीएम मनोहरलाल की बड़ी घोषणा- हरियाणा में कल से शुरू होगी जिलों में रोडवेेज की बस सेवा 

यह भी पढ़ें: कोरोना इफेक्ट : रेलवे में जुलाई तक न तबादले, न होंगे रिलीव, 31 मई तक ट्रेनों का संचालन रोका

यह भी पढ़ें: श्रमिकों को अपने खर्च पर भेज रही सरकार, श्रेय लेने में जुटी कांग्रेस, लगाए पोस्‍टर व बांट

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.