आज दो शिफ्टों में होगा एनडीए का एग्जाम
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) का एग्जाम रविवार को पूरे देश में
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) का एग्जाम रविवार को पूरे देश में होगा। जिसके शहर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों और गवर्नमेंट कॉलेजों में 30 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। जहां पर बीस हजार स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे। एग्जाम दो शिफ्टों में होगा। मैथमेटिक्स और जरनल अवेयरनेस दो अलग-अलग एग्जाम होंगे। दोनों पेपर 900 अंक के रहेंगे। जिसके लिए स्टूडेंट को डेढ़ घंटा पहले सेंटर पर पहुंचना अनिवार्य है। सेंटर पर जाने से पहले स्टूडेंट्स कम से कम सामान कैरी करें, क्योंकि एग्जाम सेंटर में रोल नंबर स्लिप और पेन, पेंसिल के अलावा कोई भी सामान नहीं ले जा सकते। दस बजे से शुरू होगा एग्जाम
एग्जाम दो शिफ्टों में है। पहला एग्जाम दस बजे शुरू होगा, जिसके लिए 9.45 मिनट के बाद सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। सेंटर पर एंट्री सुबह 8.30 बजे शुरू हो जाएगी। इसी प्रकार दूसरा पेपर दोपहर दो बजे शुरू होगा। जरनल अवेयरनेस पर रहेगा ज्यादा फोकस
पेपर दो भागों में आयोजित किया जाएगा। पहला पेपर मैथ का रहेगा, जिसमें 120 प्रश्न होंगे और वह एग्जाम तीन सौ अंक का होगा। इसी प्रकार दूसरा एग्जाम जरनल नॉलेज का रहेगा, जिसमें 150 प्रश्न होंगे। पचास प्रश्न इंग्लिश भाषा के होंगे और बाकी के 100 प्रश्न जरनल नॉलेज के रहेंगे। कुल मिलाकर 600 अंकों का एग्जाम होगा। नेगेटिव मार्किंग से बचना है जरूरी
एग्जाम में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। मैथ के एक गलत जवाब पर -0.83 नंबर कट जाएंगे। इसी प्रकार इंग्लिश और जरनल नॉलेज के एक गलत जबाव से -1.33 नंबर कम हो जाएंगे। एग्जाम का परिणाम दिसंबर 2018 में ही आ जाएगा। जो भी स्टूडेंट इस टेस्ट को क्लीयर करेगा, उसे एसएसबी इंटरव्यू में भाग लेने का मौका मिलेगा।