मैथ के लंबे प्रश्नों ने किया परेशान
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मैथ के लंबे प्रश्नों ने स्टूडेंट्स को जमकर परेशान किया। रविवार
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मैथ के लंबे प्रश्नों ने स्टूडेंट्स को जमकर परेशान किया। रविवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी एनडीए का एग्जाम हुआ। जिसके लिए शहर में 30 सेंटर बनाए गए थे। इस पर 20 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मॉर्निग शिफ्ट में मैथ और इवनिंग में जरनल नॉलेज का हुआ। मॉर्निग शिफ्ट मैथ का एग्जाम हुआ, जिसमें स्टूडेंट्स की परेशानी थी कि एग्जाम के उत्तर काफी लंबे थे। दो नंबर के प्रश्न को भी हल करने के लिए नॉर्मल तीन से चार मिनट लग रहे थे। अप्रैल के बजाय अब का पेपर था लंबा
एनडीए का एग्जाम साल में दो बार होता है। अप्रैल और सितंबर में। एग्जाम देने आए नितिन ने बताया कि अप्रैल में दिया गया एग्जाम आसान था। प्रश्न काफी छोटे थे और पेपर करीब दस मिनट पहले खत्म हो गया था। लेकिन इस बार प्रश्न पत्र में आए हुए प्रश्न काफी लंबे थे, जिसके कारण समय पर पेपर में पूरा नहीं हो पाया। अप्रैल में होने वाले एग्जाम में भी 120 प्रश्न होते हैं और सितंबर में होने वाले एग्जाम के लिए भी 120 प्रश्न ही आए थे लेकिन इस बार के प्रश्न लंबे थे। घर पर ही की थी तैयारी
वहीं, एग्जाम देने के लिए लुधियाना से पहुंचे हरप्रीत ने बताया कि एनडीए की तैयारी घर में ही की थी। बारहवीं कक्षा में जिस प्रकार के प्रश्न होते हैं, उस प्रकार के प्रश्न इस परीक्षा में नहीं थे। पेपर आसान था, लेकिन फार्मूले लंबे थे, जिसके कारण पेपर पूरा नहीं हो पाया। करंट अवेयरनेस के पूछे गए थे प्रश्न
दूसरा एग्जाम जरनल नॉलेज का था। जिसमें इंग्लिश भाषा के प्रश्न पूछे गए थे। इसके साथ ही करंट अवेयरनेस के प्रश्न पूछे गए थे। करंट अवेयरनेस के प्रश्न भारत के अलावा विश्व आर्थिक व्यवस्था पर आधारित थे। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
सरकारी स्कूल और कॉलेज में बनाए गए सेंटरों में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। एग्जाम शुरू होने के साथ ही मुख्य गेट बंद कर दिए गए। गेट की सुरक्षा के लिए गेट मेन के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारी भी तैनात किए गए थे, ताकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो।