विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 मिनट की देरी और छूट गई NDA परीक्षा...चंडीगढ़ में हरियाणा-पंजाब और हिमाचल से आए अभ्यर्थी हुए परेशान

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:30 PM (IST)

चंडीगढ़ में रविवार को हुई एनडीए परीक्षा में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई अभ्यर्थी 5 मिनट की देरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. चंडीगढ़ में रविवार को 20 सेंटरों पर हुई एनडीए परीक्षा।

  2. कई अभ्यर्थी 5 मिनट की देरी के कारण परीक्षा देने से वंचित रहे।

  3. नियमों के चलते प्रवेश नहीं मिला, अगला मौका अप्रैल में मिलेगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में रविवार को 20 सेंटरों पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षा हुई। इस दौरान 5 मिनट की देरी की वजह से हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आए कई अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए।

सेक्टर-47 स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने सेंटर के बाहर मायूस चेहरे बनाकर खड़े ये चार से पांच अभ्यर्थी एक ही बात कहते सुनाई दिए कि छह महीने का नुकसान हो गया, अब अप्रैल में मौका मिलेगा। अभ्यर्थियों के मुताबिक, परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, जबकि परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय सुबह 9:30 बजे निर्धारित था।

अभ्यर्थी करीब 9:35 बजे केंद्र पर पहुंचे। गेट बंद हो चुके थे। परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों से प्रवेश देने की अपील की, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया।

विद्यार्थियों ने अपनी स्थिति नोडल ऑफिसर के सामने भी रखी, लेकिन नियमों के कारण एंट्री नहीं मिल सकी। उनका कहना है कि परीक्षा साल में सीमित अवसरों पर होती है। ऐसे में पांच मिनट की देरी के कारण पूरा प्रयास बेकार हो गया और अब अगला मौका अप्रैल में मिलने की बात कही जा रही है।