सिद्धू मानव बम की तरह, जो गले लगाएगा होगा शिकार : सुखबीर
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू मानव बम की तरह हैं और एक दिन फटेंगे। ऐेसे में जो उनको गले लगाएगा वही उनका श्ािकार बनेगा।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के उपमुख्यमंत्री व अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नवजाेत सिंह सिद्धू को अस्थिर मानसिकता का करार दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मानव बम की तरह हैं और एक न एक दिन फटेंगे। इससे उनके आसपास के लोग चपेट में आएंगे। उन्हाेंने सिद्धू पर जमकर हमले किए।
सुखबीर बादल ने कहा कि सिद्धू को जो गले लगाएगा वही उनका शिकार हो जाएगा। उन्होंने भाजपा के साथ भी यही किया। सिद्धू का पंजाब में कोई आधार नहीं है। अपनी अहमियत बढ़ाने के लिए वह पैंतरेबाजी कर रहे हैं। हालात यह है कि भाजपा छोड़ने के बाद उन्हें कोई राजनीतिक ठिकाना नहीं मिल रहा है।
पढ़ें : केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर के बीच ट्वीट वार, साधे एक-दूसरे पर निशाने
बता दें कि सुखबीर बादला और नवजाेत सिंह सिद्धू को काफी समय से छत्तीस का अांकड़ा रहा है। दोनों एक-दूसरे पर हमले करते रहे हैं। सिद्धू और उनकी पत्नी डा. नवजोत काैर सिद्धू भाजपा में रहते हुए भी सुखबीर बादल पर अपने खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं।
इसके जवाब में सुखबीर भी सिद्धू को निशाने पर लेते रहे हैं। सुखबीर का कहना है कि सिद्धू दंपती के राजनीतिक कैरियर में अकाली दल का अहम योगदान रहा है। दोनों अकाली दल के सहयोग से ही चुनाव जीतते रहे हैं और इसके बाद मौका परस्ती दिखाते हुए हम पर ही आरोप लगाने लगे।
पढ़ें : 12 साल का बच्चा सुबह सो कर उठा तो पिता की हालत देख रह गया सन्न
सुखबीर के अनुसार, सिद्धू का पंजाब में कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। जनता लटके-झटके और जुमलेबाजी के फेर में नहीं फंसती है। वह काम देखती है और इसमें सिद्धू सिफर रहे हैं। सुखबीर कहते रहे हैं कि सिद्धू ने अमृतसर से तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भी वहां के लिए कुछ नहीं किया।
सुखबीर ने कहा कि सिद्धू कभी कहते हैं कि नई पार्टी बनाएंगे तो कभी कहते हैं कोई पार्टी नहीं बनाएंगे। कभी एलान कहते हैं कि उनका मोर्चा विधानसभा चुनाव नहीं लड़़ेगा जो फिर दूसरे दलों से तालमेल की बात भी करते हैं। लगता है उनको खुद भी नहीं पता है कि वे आगे क्या करने वाले हैं।
पढ़ें : अब हेमू की समाधि पर विवाद, दरगाह को समाधि बता लगाया केसरिया ध्वज
सुखबीर बादल ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव मेंं अकाली दल- भाजपा गठबंधन के एक बार फिर जीत का दावा किया। उन्होंने केजरीवाल पर भी जमकर हमले किए अौर उन्हें नौटंकीबाज करार दिया। उन्होेंने कहा कि केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जो कि कभी पूरा नहीं हाेगा। पंजाब में किसी बाहरी नेता की दाल नहीं गलने वाली है।