विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर’

Published: Thu, 01 May 2025 03:31 PM (GMT+05:30)

नाभा में हुए एनकाउंटर का मामला पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट पहुंचा। मृतक जसप्रीत सिंह की मां बलजीत कौर ने इसे फ़ेक ...और पढ़ें

नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर’
नाभा एनकाउंटर मामला पहुंचा पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट, मृतक जसप्रीत की मां ने बताया ‘फेक एनकाउंटर’

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। 13 फरवरी 2025 को पंजाब के नाभा में हुए एनकाउंटर का मामला अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। एनकाउंटर में मारे गए जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh) की मां बलजीत कौर ने अदालत में याचिका दाखिल करते हुए इसे फर्जी करार दिया है। बलजीत कौर का कहना है कि उनका बेटा निर्दोष था और उसे जानबूझकर एक साजिश के तहत फंसाया गया।

किडनैपिंग के मामले में हुआ एनकाउंटर

बलजीत कौर ने याचिका में कहा है कि जसप्रीत सिंह हाल ही में कनाडा से भारत आया था और वह उस बच्चे को ढूंढने में पीड़ित परिवार की मदद कर रहा था, जिसकी किडनैपिंग के मामले में यह एनकाउंटर हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके बेटे को बेवजह अपराधी बना कर गोली मार दी। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि जसप्रीत सिंह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और वह समाजसेवा की भावना से जुड़ा हुआ था।

जांच के लिए सीबीआई से की अपील

बलजीत कौर ने हाई कोर्ट से इस मामले में समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो से जांच कराए जाने की अपील की है। याचिका में यह गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं कि जिन पुलिस अधिकारियों ने एनकाउंटर किया, उनके ऊपर पहले भी करनाल में मारपीट के आरोप लग चुके हैं।