पंजाब में जिम्मेदारी, लेकिन टिकट चंडीगढ़ से
लोकसभा चुनाव के लिए बनी पंजाब कांग्रेस की मीडिया कमेटी का चेयरमैन बनने के बावजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी चंडीगढ़ से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं।
जासं, चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए बनी पंजाब कांग्रेस की मीडिया कमेटी का चेयरमैन बनने के बावजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी चंडीगढ़ से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह चुनाव चंडीगढ़ लोकसभा सीट से ही लडें़गे। यहां तक की मनीष तिवारी ने टिकट आवेदन का जो शुल्क कांग्रेस पार्टी ने तय किया था उसका 35 हजार रुपये का चेक भी जमा करवा दिया है। टिकट आवेदन के बाद कांग्रेस ने 35 हजार रुपये का शुल्क तय किया था।
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का धनास के चमन कालोनी में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मनीष तिवारी ने कहा कि जो गांव प्रशासन से नगर निगम में शामिल हुए हैं, अगर पार्टी की टिकट उन्हें मिलती है तो चुनाव जीतने के बाद वह गांवों में फिर से पंचायती राज का गठन करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि पुनर्वास योजना के तहत जो हाउ¨सग बोर्ड के मकानों की कालोनी है, उनके घरों का मालिकाना हक लोगों को मिलना चाहिए और अगर वह शहर से सांसद बनते है तो लोगों को मालिकाना हक दिलवाया जाएगा। मनीष तिवारी का कहना है कि जब वह लुधियाना से सांसद बने थे तो उन्होंने वहां पर भी एक माह में लोगों को मकानों का मालिकाना हक दिलवाया था। इस मौके पर हाफिज अनवर उल हक,जगत शर्मा, ¨प्रसिपल गुरबचन ¨सह सहित लोकल लोगों ने भाग लिया।
राहुल से मुलाकात के बाद नवजोत कोर ने भी बढ़ाई सक्रियता
वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी से मिलने के बाद एक अन्य दावेदार नवजोत कोर सिद्धू भी शहर में सक्रिय हो गई है। पूर्व मेयर पूनम शर्मा का कहना है कि अगले रविवार को सिद्धू की शहर में एक बड़ी जनसभा होने जा रही है।