Move to Jagran APP

इस साल भी नगर निगम नहीं मनाएगा बाल दिवस, कांग्रेस ने जताया विराेध Chandigarh News

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बाल दिवस न मनाने पर आपति जताई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बाल दिवस को हर साल मनाने का पहले फैसला हो चुका था।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 12:13 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 12:13 PM (IST)
इस साल भी नगर निगम नहीं मनाएगा बाल दिवस, कांग्रेस ने जताया विराेध Chandigarh News
इस साल भी नगर निगम नहीं मनाएगा बाल दिवस, कांग्रेस ने जताया विराेध Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। इस साल भी नगर निगम बाल दिवस का आयोजन नहीं कर रही है। साल 2016 से नगर निगम ने बाल दिवस मनाना बंद कर दिया है।जबकि इससे पहले नगर निगम हर साल बाल दिवस मनाता था। इस दिन शहर के स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं करवाई जाती थी।यह नगर निगम का रेगुलर फीचर था लेकिन जब से नगर निगम में भाजपा का मेयर बना है तब से बाल दिवस पर कार्यक्रम नहीं किए जाते हैं।अधिकतर बाल दिवस का कार्यक्रम सेक्टर-22 के नेहरू पार्क में हुए हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने इस पर आपति जताई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में बाल दिवस को हर साल मनाने का पहले फैसला हो चुका था। ऐसे में भाजपा सिर्फ इसलिए बाल दिवस नहीं मनाती है क्योंकि इस दिन पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस होता है।

छाबड़ा का कहना है कि भाजपा को यह राजनीति महंगी पड़ेगी। कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ का कहना है कि 14 नवंबर को सदन की बैठक है। बाल दिवस नगर निगम क्यों नहीं मना रहा इस पर मेयर को जवाब देना चाहिए। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.