नगर निगम 24 यूनिपोल साइट्स का टेंडर अलॉट करने में कामयाब, इतने करोड़ होगी कमाई Chandigarh News
Chandigarh Municiple corporation चंडीगढ़ नगर निगम 24 यूनिपोल साइट्स का टेंडर अलॉट करने में कामयाब हो गया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Municiple corporation: चंडीगढ़ नगर निगम 24 यूनिपोल साइट्स का टेंडर अलॉट करने में कामयाब हो गया है। नगर निगम ने 24 यूनिपोल साइट्स दो अलग-अलग जोन में अलॉट की है, अब इन पर विज्ञापन लगाए जा सकेंगे। इससे नगर निगम को एक साल में एक करोड़ रुपये की कमाई होगी।
रिजर्व प्राइस 2.20 लाख रुपये तय
नगर निगम ने प्रति जोन साइट का रिजर्व प्राइस 2.20 लाख रुपये तय किया था। इसमें एक जोन के लिए 2.57 लाख और दूसरे जोन के लिए 6.41 छह लाख रुपये की बिड आई है। कंपनियों को 45 दिन के भीतर यूनिपोल लगाने का समय दिया है। इस फैसले से निगम के आर्थिक हालत सुधरने के भी आसार है।
यूनिपोल साइट के रेट कम तय करने का आरोप
इससे पहले कांग्रेस पार्षद सतीश कैंथ ने बताया कि पहले ही पंचकूला और मोहाली के मुकाबले में चंडीगढ़ की यूनिपोल साइट के रेट कम तय किए। अब भी जो बोली में रेट आए हैं वह ज्यादा नहीं। यह सीधे तौर पर किसी न किसी को फेवर किया जा रहा है। चंडीगढ़ में यूनिपोल साइट का रिजर्व प्राइस 154 से 194 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट तय किया गया जबकि पंचकूला और मोहाली में यह रेट 320 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट से ज्यादा हैं।
पहली बार यूनिपोल साइट्स को मंजूरी
गौरतलब है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने पहली बार नगर निगम को यूनिपोल साइट्स की मंजूरी दी है, जिसमें कंपनियां विज्ञापन करेंगी। नगर निगम ने जो साइट्स तय की हैं, उनमें एलांते माल के बाहर की भी एक साइट शामिल है।