विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आखिर क्यों नहीं चल पा रही चंडीगढ़ में मेट्रो? सांसद तिवारी ने खोली पोल, अफसरशाही पर निशाना

Published: Sun, 10 May 2026 04:01 PM (IST)

सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में मेट्रो परियोजना को शहर की आवश्यकता बताया है, आरोप लगाया कि अफसरशाही जानबूझकर इसे ...और पढ़ें

सांसद मनीष तिवारी ने बढ़ते ट्रैफिक दवाब के समाधान के लिए समय रहते ठोस कदम उठाने की बात कही।

सांसद मनीष तिवारी ने बढ़ते ट्रैफिक दवाब के समाधान के लिए समय रहते ठोस कदम उठाने की बात कही।

HighLights

  1. राइट्स ने अपनी रिपोर्ट दो बार प्रशासन को सौंप दी है।

  2. चंडीगढ़ के मौजूदा गवर्नेंस माॅडल को बदलना जरूरी।

  3. लोगों की समस्याएं प्रभावी तरीके से हल नहीं हो पा रही।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन ने हाथ खींच लिए हैं, लेकिन सांसद मनीष तिवारी ने इसे शहर की जरूरत बताया है। तिवारी ने आरोप लगाया कि अफसरशाही इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही और जानबूझकर इसे लटकाया जा रहा है

सांसद ने कहा कि राइट्स ने अपनी रिपोर्ट दो बार प्रशासन को सौंप दी है। शहर में ट्रैफिक का दबाव जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए आने वाले 10 वर्षों की जरूरतों के अनुसार चंडीगढ़ को मेट्रो जैसी आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सख्त आवश्यकता है। 

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले वर्षों में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। सांसद ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ के मौजूदा गवर्नेंस माॅडल को पूरी तरह बदलने की आवश्यकता है, क्योंकि वर्तमान व्यवस्था में आम जनता की समस्याओं का समाधान प्रभावी तरीके से नहीं हो पा रहा है।

सेक्टर 51 स्थित अजंता सोसाइटी में सांसद मनीष तिवारी और कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एचएस लक्की ने क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों के साथ एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम किया। इस दौरान, अजंता सोसाइटी सहित आसपास की कई सोसाइटियों के लोगों ने अपनी स्थानीय समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नेताओं के समक्ष विस्तार से अपनी बात रखी।