PM Narendra Modi Movie: फिल्म को दर्शकों ने सराहा, इस वजह से नहीं जुट रहे ज्यादा दर्शक
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के अगले ही दिन रिलीज हुई PM Narendra Modi Movie को शुक्रवार को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट के अगले ही दिन रिलीज हुई PM Narendra Modi Movie को शुक्रवार को मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला। शहर में मात्र सात शो पाने वाली फिल्म में खास भीड़ नहीं रही। पहले दिन कई शो में आधी से ज्यादा सीटें बुक रही। मगर कोई शो हाउसफुल नहीं गया। दरअसल, शुक्रवार को चार फिल्म एक साथ रिलीज हुई। इसमें दो पंजाबी फिल्म हैं, जिसमें चंडीगढ़ अमृतसर चंडीगढ़ और मुकलावा फिल्म शामिल रही। साथ ही एक बॉलीवुड फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड भी रिलीज हुई। ऐसे में पहले से चल रही दो फिल्में स्टूडेंट ऑफ द ईयर और देदे प्यार दे के बीच फिल्म को शहर में ज्यादा शो नहीं मिल पाए।
फिल्म अच्छी लगी मगर चुनाव से पहले इसका मजा और होता
फिल्म देखकर निकले दीपक नोटियाल ने कहा कि फिल्म उन्हें पसंद आई। मगर चुनाव से पहले शायद इस फिल्म का अपना मजा होता। हालांकि फिल्म में विवेक ओबरॉय ने अच्छा काम किया है। फिल्म ज्यादा युवाओं से जुड़ी नहीं लगी। फिल्म को पीएम मोदी से जुड़ी जानकारी के लिए देखा जा सकता है। फिल्म देखकर लौटे विजय ठाकुर ने कहा कि फिल्म तो अच्छी है, मगर इतनी फिल्में आ चुकी है कि ये पता नहीं लग पा रहा कि कौन सी फिल्म देखी जाए।
कम स्क्रीन के चलते नहीं लग पाए ज्यादा शो
फिल्म पीएम मोदी को सेंट्रा मॉल इंडस्ट्रियल एरिया में 2 शो, एलांते मॉल में 2 शो और वीआर पंजाब मोहाली में तीन शो लग पाए हैं। सिनेपॉलिस के सिनेमा मैनेजर जितेंद्र ने कहा कि शुक्रवार को चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई। हमारे पास स्क्रीन कम हैं। दाे दो फिल्म रिलीज हुई, ऐसे में हमें वो लगानी ही पड़ी। पहले से भी कई फिल्में चल रही है। आने वाले हफ्ते में फिल्म के रिस्पॉन्स के बाद इसे रिलीज कर पाएंगे। फिलहाल स्क्रीन कम होने की वजह से फिल्म के शो नहीं लगा पाए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप