Move to Jagran APP

बीयर कंपनी के पास चंडीगढ़ पुलिस का सम्मान गिरवी, सोशल मीडिया पर हाे रही अालाेचना Chandigarh News

चंडीगढ़ पुलिस ने अपना सम्मान बीयर कंपनी के पास गिरवी रख दिया है। चंद रुपयों की खातिर चंडीगढ़ पुलिस ने बीयर कंपनी के साथ साझेदारी कर ली है।

By Edited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 07:54 PM (IST)Updated: Tue, 25 Feb 2020 02:43 PM (IST)
बीयर कंपनी के पास चंडीगढ़ पुलिस का सम्मान गिरवी, सोशल मीडिया पर हाे रही अालाेचना Chandigarh News
बीयर कंपनी के पास चंडीगढ़ पुलिस का सम्मान गिरवी, सोशल मीडिया पर हाे रही अालाेचना Chandigarh News

चंडीगढ़, [बरींद्र सिंह रावत]। चंडीगढ़ पुलिस ने अपना सम्मान बीयर कंपनी के पास गिरवी रख दिया है। चंद रुपयों की खातिर चंडीगढ़ पुलिस ने बीयर कंपनी के साथ साझेदारी कर ली है। बीयर कंपनी चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए 29 फरवरी को अवॉर्ड समारोह आयोजित कर रही है।

loksabha election banner

शहर में शराबियों को पकड़ने के लिए ड्रंकन ड्राइविंग नाके लगाने वाली चंडीगढ़ पुलिस और बीयर कंपनी की ब्राडिंग एक साथ हो रही है। शहर में जगह-जगह बीयर कंपनी चंडीगढ़ पुलिस के नाम और लोगो के साथ अपनी ब्राडिंग कर रही है। शहर के लोगों ने बीयर कंपनी के साथ मिलकर चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित किए जा रहे इस अवॉर्ड समारोह को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

सम्मान हो लेकिन शराब कंपनी से नहीं

सोशल मीडिया पर चंडीगढ़ पुलिस के इस रवैये की कड़ी आलोचना हो रही है। शहर के सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने चंडीगढ़ पुलिस के इस कदम की आलोचना की है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि पुलिस कर्मियों का सम्मान होना चाहिए लेकिन सम्मान एक शराब कंपनी करे, यह सही नहीं है।

एमसी भी मेहरबान

चंडीगढ़ में जगह-जगह पुलिस के सम्मान समारोह के नाम पर बीयर कंपनी की ब्राडिंग की जा रही है। इस समारोह के लिए शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स फ्री में लगाए गए हैं। एमसी ने भी इस प्रोग्राम में अपनी मेहरबानी की है। एमसी शहर में ब्राडिंग के लिए लाखों रुपये फीस लेती है।

नशे की प्रमोशन

बीयर कंपनी के साथ मिलकर अवॉर्ड समारोह करने से शहर में नशे की प्रमोशन हो रही है। नियमों के अनुसार शहर में कहीं भी शराब कंपनी की ब्राडिंग नहीं की जा सकती। वहीं दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस को तो शहर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर बीयर कंपनी की ब्राडिंग कर रही है।

आयोजन पर सवाल

चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इस आयोजन की जिम्मेदारी एक बीयर कंपनी को किस प्रकार मिली। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर शराब कंपनी यह आयोजन करके शहर के एक बड़े वर्ग में अपनी पैठ बनाना चाहती है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा इस कार्यक्रम के लिए जो निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं और उनमें सबसे ऊपर बीयर कंपनी का नाम है। सामाजिक संगठनों का कहना है कि पुलिस सम्मान हासिल करना चाह रही है। इसके लिए नशे को प्रमोट करने में भी यूटी पुलिस को कोई परहेज नहीं है।

चंडीगढ़ पुलिस ने अपने कार्यक्रम के लिए शराब कंपनी से साझेदारी कर ली है। चंडीगढ़ पुलिस का यह सम्मान नहीं बल्कि अपमान है। पुलिस फोर्स के लोगो का अपमान है। ऐसा लग रहा है कि चंडीगढ़ पुलिस बीयर प्रमोट कर रही है। -प्रेम गर्ग, संयोजक, आप

पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाली चंडीगढ़ पुलिस को शराब कंपनी से स्पॉन्सरशिप नहीं लेनी चाहिए। चंडीगढ़ पुलिस क्या संदेश देना चाहती है। इस प्रकार के आयोजन चंडीगढ़ पुलिस की छवि को धूमिल करेंगे। यह सरासर गलत है। पुलिस के उन अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने इसकी परमिशन दी है। -सतिंदर सिंह, पूर्व पार्षद

इस मामले में डीआइजी ही बेहतर बता सकते हैं। चरणजीत सिंह विर्क, डीएसपी और पीआरओ, यूटी पुलिस

चंडीगढ़ पुलिस अवॉ‌र्ड्स-2020 समारोह का आयोजन करने वाली कंपनी सोडा और पानी बनाती है। उन्होंने पुलिस को सम्मानित करने के आयोजन के तहत विभाग का लोगो अपनी बैनर में लगाया था। आयोजनकर्ता अपनी गलत ठीक कर जल्द नया बैनर लगाने वाले हैं। -ओमवीर सिंह, डीआइजी, चंडीगढ़ पुलिस

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.