Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में 30 से 39 साल के डेढ़ लाख वोटर करेंगे हार जीत का फैसला

शहर में 2019 लोकसभा चुनाव में 6 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

By Edited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 03:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 03:27 PM (IST)
चंडीगढ़ में 30 से 39 साल के डेढ़ लाख वोटर करेंगे हार जीत का फैसला
चंडीगढ़ में 30 से 39 साल के डेढ़ लाख वोटर करेंगे हार जीत का फैसला

चंडीगढ़ [डॉ. सुमित सिंह श्योराण]। शहर में 2019 लोकसभा चुनाव में 6 लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद यूटी में करीब तीस हजार नए वोटर मतदाता सूची में जुड़ गए हैं। अगस्त 2018 ताजा आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में इस समय 6,10,328 मतदाता रजिस्टर्ड हो हुए हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से नए मतदाताओं को जोडऩे के लिए नए सिरे से अभियान चलाया गया है। जिसके तहत 18 साल की उम्र पार करने वाले सभी चंडीगढ़ वासियों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है।

loksabha election banner

विभाग ने मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए कई महीने से अभियान चलाया हुआ है। विभाग की ओर से सेक्टर-17 स्थित कार्यालय में भी मतदाताओं की विभिन्न शिकायतों को दूर किया जा रहा है। महिला वोटर का प्रतिशत 47 फीसद चंडीगढ़ के मतदाताओं में महिलाओं का हिस्सा 47 फीसद के करीब है। 6 लाख 10 हजार वोटर में महिलाओं की संख्या 2 लाख 86 हजार और पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 23 हजार के करीब है।

2014 लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ के मतदाताओं की संख्या 5 लाख 80 हजार के करीब थी। अधिकारिक आकड़ों के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से 29,628 वोटर बढ़े हैं। अभी भी बन सकते हैं वोटर चंडीगढ़ इलेक्शन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 2019 ्लोकसभा चुनाव की अभी घोषणा नहीं हुई है। ऐसेै में अभी भी 1 अगस्त 2018 तक 18 साल पूरे कर चुके युवा अपना वोटर बनवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद ही वोट बनाने की अंतिम तारीख घोषित होगी।

लोकसभा चुनाव में वोटर की फाइनल लिस्ट 10 जनवरी 2019 को जारी की जाएगी। कॉलेज कैंपस में बनेंगे नए वोटर चंडीगढ़ का इलेक्शन विभाग 18 साल की उम्र पूरी कर चुके सभी युवाओं का आगामी लोकसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में शामिल करने का टारगेट तय किया है। जानकारी अनुसार इलेक्शन विभाग की ओर से इस मामले में शहर के सभी कॉलेजों में वोटर बनने के योग्य हो चुके युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। इसके लिए कॉलेजों में विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप का प्रावधान भी किया जा रहा है।

कॉलेज स्टूडेंट कॉलेज में ही वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे अधिक वोटर 30 से 39 की उम्र वाले चंडीगढ़ इलेक्शन विभाग से मिली जानकारी अनुसार वोटर की आठ कैटेगरी बनाई गई हैं। इसमें सबसे अधिक वोटर 30 से 39 की उम्र के कुल 1,56,665 वोटर शामिल हैं। मौजूदा आकड़ों के अनुसार 19 साल की उम्र के 6559 वोटर बने हैं जबकि चंडीगढ़ में 80 साल से अधिक उम्र के 9182 वोटर रजिस्टर्ड हैं। 20 से 29 साल की कैटेगरी में 1,41,800 वोटर, 40 से 49 की उम्र के 1,28,099, 50 से 59 साल की उम्र के 91,774, 60 से 69 उम्र के 51,742 और 70 से 79 उम्र में 24,140 वोटर रजिस्टर्ड हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.