Move to Jagran APP

अंडमान और बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, सात जून तक सिटी ब्यूटीफुल में दे सकता है दस्तक

पहले हफ्ते में मानसून सिटी ब्यूटीफुल में दस्तक देने जा रहा है।

By Edited By: Published: Tue, 04 Jun 2019 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jun 2019 02:27 PM (IST)
अंडमान और बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, सात जून तक सिटी ब्यूटीफुल में दे सकता है दस्तक
अंडमान और बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय, सात जून तक सिटी ब्यूटीफुल में दे सकता है दस्तक

चंडीगढ़, [विकास शर्मा]। जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून सिटी ब्यूटीफुल में दस्तक देने जा रहा है। इस बार मानसून हफ्ते की देरी से आएगा। मौसम विभाग के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि अभी मानसून आने में एक महीने से ज्यादा का समय है। मानसून अभी अंडमान निकोबार और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है, उम्मीद है कि सात जून तक मानसून केरल के तटीय इलाकों में पहुंच जाएगा। शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते इस पूरे सप्ताह आसमान पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, वहीं, न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

loksabha election banner

पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की बारिश में अंतर

पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की बारिश में अंतर है। पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश सामान्य होती है, लेकिन प्री मानसून की बारिश अपने साथ तेज तूफान और जोरदार मेघ गर्जना के साथ मानसून आने की सूचना देती है। प्री मानसून की बारिश जून के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। फिलहाल अभी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का पूर्वानुमान है।

पिछले साल रहा था बेहतर मानसून

सुरेंद्र पाल ने बताया कि 2018 में मानसून बेहद शानदार रहा। सामान्य मानसून से 18 फीसद ज्यादा बारिश हुई थी। इस साल मानसून सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। मानसून 96 एलपी (लांग पीरियड) होता है, तो उसे अच्छे मानसून के रूप में देखा जाता है। साल 2013-16 में देखें, तो मानसून 30 से 45 फीसद कमजोर रहा है। मानसून सीजन वैसे तो जून के आखिर से शुरू होकर सितंबर के आखिर तक चलता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में तीन से चार महीनों के बजाय एक महीना ही बारिश हुई। इस वजह से कई इलाकों में भूजल स्तर गिरा और इसका सीधा असर कृषि क्षेत्र पर देखने को मिला। लंबे समय तक बारिश होती है, तो इसे अच्छे मानसून के रूप में देखा जाता है।

चंडीगढ़ की पिछले छह सालों की मानसून रिपोर्ट

साल बारिश 2018 18 फीसद (ज्यादा) 2017 11 फीसद (कम) 2016 45 फीसद (कम) 2015 35 फीसद (कम) 2014 30 फीसद (कम) 2013 30 फीसद (कम) चंडीगढ़ में पिछले 10 सालों में जून माह में हुई बारिश साल बारिश (एमएम) 2018 121.6 2017 69.0 2016 133.0 2015 54.1 2014 58.6 2013 275.1 2012 1.2 2011 242.6 2010 188.6 2009 37.8 ऑल टाइम रिकार्ड जून 2008 को 376.0 एमएम बारिश हुई थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.